विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
neuro surgeryहैल्थ

ब्रेन एन्यूरिज्म की जटिल सर्जरी कर पिंक स्टार हॉस्पिटल की न्यूरो टीम ने बचाई महिला मरीज की जान 

Neuro surgery # dr rajvendra singh

ब्रेन एन्यूरिज्म की जटिल सर्जरी कर पिंक स्टार हॉस्पिटल की न्यूरो टीम ने बचाई महिला मरीज की जान 

जयपुर।

पिंक स्टार हॉस्पिटल में हाल ही में ब्रेन एन्यूरिज़्म का केस भर्ती हुआ। 50 वर्षीय श्रीमती कलावती, निवासी हनुमानगढ़, को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। जब वह अस्पताल पहुँची, तब न वह बोल पा रही थीं, न ही देख पा रही थीं और उनके हाथ–पैरों में कोई हल -चल नहीं थी ।

पिंक स्टार हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन डॉ. राजवेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मरीज के दिमाग में नस में गुब्बारे जैसा बना एन्यूरिज़्म फट चुका था, जिसकी वजह से मस्तिष्क में लगातार खून का रिसाव हो रहा था। यह स्थिति बेहद खतरनाक और जीवन के लिए जोखिमपूर्ण होती है।

टीम ने तुरंत गंभीर स्थिति को समझते हुए ऑपरेशन किया। सर्जरी में (सीनियर कन्सलटेंट न्यूरोसर्जन) डॉ. राजवेन्द्र सिंह चौधरी के साथ (कन्सल्टेंट न्यूरोसर्जन) डॉ. अश्वनी शर्मा एवं ओ.टी. इंचार्ज चरण सिंह तथा पूरी ओ.टी. टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ऑपरेशन के पश्चात आईसीयू एवं क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. सीमा छंगाणी, आईसीयू इंचार्ज आशीष शर्मा का सहयोग रहा।

सफल सर्जरी के बाद कुछ ही दिनों में मरीज में तेजी से सुधार दिखने लगा, हाथ-पैरों में मूवमेंट आने लगा, देखने-समझने की क्षमता वापस आने लगी, मरीज ने ख़ाना-पीना भी शुरू कर दिया और अब स्वस्थ हैं।

ब्रेन एन्यूरिज़्म क्या होता है ?

दिमाग की किसी नस की बाहरी सतह कमजोर होकर गुब्बारे की तरह फूल जाती है, उसे ब्रेन एन्यूरिज़्म कहा जाता है। यह फुला हुआ हिस्सा किसी भी समय फट सकता है, फटने पर दिमाग में अचानक खून का रिसाव शुरू हो जाता है , यह स्थिति जानलेवा मानी जाती है। समय रहते इलाज न मिले तो मरीज को कोमा, लकवा या मृत्यु तक हो सकती है।

संपर्क सूत्र डॉ. राजवेन्द्र सिंह चौधरी मो +91 86966 64345

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button