विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांसà
neurology

IANCON 2026 में आधुनिक तकनीकों और शुरुआती निदान पर विशेषज्ञों का जोर

IANCON 2026 में आधुनिक तकनीकों और शुरुआती निदान पर विशेषज्ञों का जोर

जयपुर (31 अक्टूबर 2026):

जयपुर के जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी (IAN) की 33वीं वार्षिक राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस IANCON 2026 का आयोजन राजस्थान एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी और न्यूरो वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सफलतापूर्वक जारी है।

आयोजकों के मुख्य संदेश और इलाज को मिलने वाली नई दिशा

आयोजन अध्यक्ष (Organizing Chairman) डॉ. दिनेश शर्मा का वक्तव्य :

“न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज में समय (Golden Hour) की सबसे अहम भूमिका होती है। IANCON 2026 का मुख्य उद्देश्य नई शोध और अत्याधुनिक तकनीकों को देश के हर कोने तक पहुँचाना है। स्ट्रोक और न्यूरो-इमरजेंसी में सही समय पर किया गया आधुनिक हस्तक्षेप मरीज को जीवनभर की अपाहिजता से बचा सकता है।

आयोजन सचिव (Organizing Secretary) डॉ. भावना शर्मा का वक्तव्य :

“इस राष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से हमारा प्रयास देश-विदेश के शीर्ष न्यूरोलॉजिस्टों, युवा डॉक्टरों और शोधकर्ताओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ क्लिनिकल अनुभवों और एडवांस तकनीकों का आदान-प्रदान हो सके। आधुनिक इमेजिंग, न्यूरोमॉड्यूलेशन और बायोमार्केर्स के प्रयोग से आने वाले दिनों में डिमेंशिया और मूवमेंट डिसऑर्डर्स का इलाज अधिक सटीक और प्रभावी बनेगा।

न्यूरोलॉजी के इलाज को मिलने वाली नई दिशा :

शुरुआती निदान (Early Diagnosis) : अल्जाइमर व डिमेंशिया जैसी बीमारियों का शुरुआती अवस्था में पता लगाने के लिए नए फ्लुइड बायोमार्केर्स और एडवांस एमआरआई (Structural MRI) तकनीकों को क्लिनिकल प्रैक्टिस में शामिल किया जाएगा।

गैर-सर्जिकल न्यूरोमॉड्यूलेशन : rTMS (Transcranial Magnetic Stimulation) जैसी तकनीकों से पार्किंसंस, स्ट्रोक रिकवरी और डिप्रेशन के मरीजों का बिना बड़े ऑपरेशन के इलाज संभव हो सकेगा।

सटीक स्ट्रोक प्रबंधन : एंडोवैस्कुलर तकनीकों और मैकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी (Mechanical Thrombectomy) से स्ट्रोक के मामलों में त्वरित राहत और बेहतर रिकवरी दर हासिल होगी।

प्रमुख विशेषज्ञों के विचार और तकनीकी सत्र

कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित विभिन्न तकनीकी सत्रों में देश के जाने-माने न्यूरो विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण शोध व विचार प्रस्तुत किए:

स्ट्रोक व इंटरवेंशनल न्यूरोलॉजी : विशेषज्ञों ने मैकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी और कैरोटिड आर्टरी स्टेंटिंग (Carotid Artery Stenting) पर लाइव और व्यावहारिक सत्र आयोजित किए। विशेषज्ञों ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में वैस्कुलर एक्सेस और कैथ लैब प्रोटोकॉल को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।

न्यूरोमॉड्यूलेशन (rTMS) : डॉ. गुहन राममूर्ति एवं अन्य विशेषज्ञों ने स्ट्रोक रिकवरी और कॉर्टिकल एक्साइटेबिलिटी मापने में rTMS तथा tDCS तकनीकों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

डिमेंशिया एवं कॉग्निटिव हेल्थ : विशेषज्ञों ने डिमेंशिया के विभिन्न उप-प्रकारों (Subtypes) को पहचानने, बिहेवियरल लक्षणों को संभालने और न्यूरोसाइकोलॉजिकल टेस्टिंग के नए पैमानों पर चर्चा की।

बोटुलिनम टॉक्सिन (Botox in Neurology) : सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) और स्ट्रोक के बाद मांसपेशियों में आने वाले खिंचाव (Spasticity) को दूर करने के लिए बोटॉक्स के सही उपयोग और लाइव इंजेक्शन तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

न्यूरो-ऑप्थैल्मोलॉजी और ओटोलॉजी : आंख एवं कान से जुड़ी जटिल तंत्रिका समस्याओं, जैसे चक्कर आने (Vertigo/BPPV) और विजुअल फील्ड चैलेंज के सटीक निदान हेतु व्यावहारिक वर्कशॉप आयोजित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button