अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर ने नी रिप्लेसमेंट के लिए शुरू किया रोबोटिक-असिस्टेड सिस्टम

अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर ने नी रिप्लेसमेंट के लिए शुरू किया रोबोटिक-असिस्टेड सिस्टम
3डी एनाटॉमिकल मैपिंग तकनीक से सर्जरी की सटीक प्लानिंग और तेजी से रिकवरी में मिलेगी मदद

जयपुर, 16 नवम्बर। शॉर्ट-स्टे सर्जरी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले देश के प्रमुख मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल नेटवर्क अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल्स ने जयपुर में रोबोटिक-असिस्टेड नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की शुरुआत की है।
अपोलो हॉस्पिटल्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संगीता रेड्डी ने बताया कि देश में हर साल लगभग 3 लाख ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की जाती हैं उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य आधुनिक तकनीक और बेहतर मेडिकल सुविधाओं को देश के हर हिस्से के मरीजों तक पहुंचाने में है। जयपुर के अपोलो स्पेक्ट्रा में मेरिल लाइफ के मिसो-रोबोटिक्स सिस्टम की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे मरीजों को इलाज से लेकर रिकवरी तक हर चरण में उनकी जरूरत के अनुसार संपूर्ण ऑर्थोपेडिक केयर उपलब्ध हो सकेगी।
अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर के सीनियर रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. मुजाहिद सलीम ने बताया कि ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी घुटनों की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए यह तकनीक एक आधुनिक विकल्प है। मेरिल मिसो सिस्टम की मदद से सर्जन ऑपरेशन से पहले मरीज के घुटने की बनावट का 3डी एनाटॉमिकल मैपिंग के जरिए सटीक आकलन कर सकते हैं। इससे हड्डी को काटने और इम्प्लांट लगाने की सटीक प्लानिंग होती है तथा आसपास के टिश्यू को अनावश्यक नुकसान नहीं पहुंचता।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिस्टम पूरी तरह सर्जन के मार्गदर्शन में काम करता है, जिससे कम ब्लड लॉस, शुरुआती दिनों में बेहतर मूवमेंट और तेजी से रिकवरी में मदद मिलती है।
अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल्स की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुश्री रुपिंदर कौर ने बताया कि अस्पताल का विशेष जोर मरीजों की सही जांच, स्थिति के अनुसार सर्जरी के चयन और ऑपरेशन के बाद व्यवस्थित रिहैबिलिटेशन पर रहेगा। उन्होंने कहा कि घुटनों में दर्द होने वाले हर मरीज को सर्जरी की जरूरत नहीं होती, इसलिए यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों के परामर्श और बिना सर्जरी के रीजनरेटिव ट्रीटमेंट से लेकर आधुनिक सर्जिकल इंटरवेंशन तक की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
सुश्री कौर ने कहा कि अपोलो हेल्थ एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड (एएचएचएल) के तहत अपोलो स्पेक्ट्रा देश के 18 शहरों में 24 से अधिक सेंटरों का संचालन कर रहा है।



