
घुटने के दर्द में आधुनिक समाधान : डे-केयर इंटरवेंशनल तकनीक से बिना चीर-फाड़ उपचार संभव

जयपुर | बदलती जीवनशैली, बढ़ता वजन, लंबे समय तक बैठकर काम करना और बढ़ती उम्र—ये सभी कारण आज घुटने के दर्द को बेहद आम बना चुके हैं। शैल बी हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ राकेश कुमावत के अनुसार घुटने के दर्द को अनदेखा करना आगे चलकर गंभीर विकलांगता तक पहुंचा सकता है। पर उन्होंने कहा अच्छी बात यह है कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने इसका सरल और सुरक्षित समाधान ढूंढ लिया है, जो बिना ऑपरेशन और बिना चीर-फाड़ के केवल डे-केयर प्रोसीजर में भी संभव है।
डॉ कुमावत आगे जानकारी देते हुए बताते हैं कि इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के माध्यम से अब घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement) से भी बचा जा सकता है। इस प्रक्रिया में ‘Genicular Nerve Block’ नामक उन्नत तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिसे घुटने के गंभीर दर्द के लिए रामबाण माना जा रहा है।
इस तकनीक में घुटने के दर्द पैदा करने वाले विशेष नसों को अत्यंत सुरक्षित तरीके से ब्लॉक किया जाता है, जिससे मरीज को लंबे समय तक दर्द से राहत मिलती है।
सबसे बड़ी बात यह है कि यह प्रक्रिया बिना किसी सर्जरी, बिना चीरा या टांके, और बिना भर्ती हुए केवल कुछ घंटों में पूरी हो जाती है। मरीज उसी दिन घर जा सकता है और सामान्य गतिविधियाँ अगले ही दिन शुरू कर सकता है।
उनका कहना है कि जिन मरीजों को उम्र, शुगर, हार्ट डिजीज या अन्य कारणों से घुटना प्रत्यारोपण कराना जोखिम भरा होता है, उनके लिए यह तकनीक एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प है। आधुनिक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी ने घुटने के दर्द के इलाज को आसान, सस्ती और जोखिम-मुक्त बना दिया है।
संपर्क सूत्र डॉक्टर राकेश कुमावत मो 75682 54140



