वेजिटेरियन रेस्टोरेंट चेन तंदूरी हट का जयपुर आउटलेट का शुभारंभ

देशभर में 70 से अधिक आउटलेट के माध्यम से अपनी पहचान बना चुकी वेजिटेरियन रेस्टोरेंट चेन तंदूरी हट (TANDOORI HUT) अब जयपुर में भी अपना पहला आउटलेट शुरू
जयपुर के महावीर नगर तंदूरी हट का प्रीमियम वेजिटेरियन रेस्टोरेंट और गार्डन कैफे का उद्घाटन अभिनेता मनमीत सिंह ने किया।
जयपुर। अनुभव फूड (ANUABH FOOD) की ओर से संचालित इस रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन शनिवार, 31 अक्टूबर को किया गया।

आयोजकों के अनुसार, तंदूरी हट वर्ष 2011 से शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों के क्षेत्र में सेवाएं दे रहा है। जयपुर में शुरू होने वाले इस नए आउटलेट में प्रीमियम लाउंज कैफे और खूबसूरत गार्डन डाइनिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां परिवार के साथ भोजन, विशेष आयोजनों और समारोहों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
रेस्टोरेंट की खासियत भारतीय और इम्पोर्टेड सोया चाप की 100 से अधिक वैरायटी हैं। इसके अलावा भारतीय, कॉन्टिनेंटल और चाइनीज व्यंजनों की विस्तृत रेंज भी उपलब्ध रहेगी। आयोजकों का कहना है कि जयपुर के लोगों को शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ एक नया और विशिष्ट डाइनिंग अनुभव देने का प्रयास किया गया है।
यह अनुभव फूड का फूड एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विस्तार है। रेस्टोरेंट का उद्घाटन समारोह शाम 6 बजे से महावीर नगर, जयपुर स्थित आउटलेट पर आयोजित हुआ ।



