
प्रदेश की समृद्ध विरासत को करीब से जाना
जयपुर. विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष में आयोजित एग्जीबिशन में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ने राजस्थान की समृद्ध आतिथ्य, पर्यटन, संस्कृति एवं खान-पान की विविधता को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। इसमें जयपुर, जोधपुर व सरिस्का सहित सहित राज्य के प्रमुख पर्यटन एवं आध्यात्मिक स्थलों को भी शोकेस किया।

सचिव अधिराज सिंह शाहपुरा तथा कोषाध्यक्ष असीम पारख ने बताया कि सभी प्रतिभागी अपने क्षेत्रों की पारंपरिक नमकीन, मिठाइयां एवं स्थानीय स्वाद लेकर आए, जिससे आगंतुकों को राजस्थान की समृद्ध पाक विरासत का अनुभव भी मिला।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जयपुर सहित प्रदेश के कम प्रसिद्ध, उभरते पर्यटन स्थलों और नए पर्यटन सर्किट्स को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की।


