विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
हैल्थ

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर जय क्लब में चिकित्सकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित : 70 वरिष्ठ एवं युवा चिकित्सक सम्मानित

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर जय क्लब में चिकित्सकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित : 70 वरिष्ठ एवं युवा चिकित्सक सम्मानित

जयपुर। डॉक्टर्स डे (चिकित्सक दिवस) की पूर्व संध्या पर ‘प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम सोसायटी’ की ओर से जय क्लब में एक भव्य चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 500 से अधिक निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर्स के प्रतिनिधित्व के बीच, विभिन्न श्रेणियों में 70 वरिष्ठ एवं युवा चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

आर्मी और मिलिट्री वालों से पूछा जाए उनके दिल में एक चिकित्सक के लिए कितना अहम स्थान है। लड़ाई के दौरान घायल होने पर जब चिकित्सक हमारा उपचार करते हैं, तो न केवल हम बल्कि पूरा देश जीवन भर उनके ऋणी हो जाते हैं। हमे नया जीवन देने वाला एक चिकित्सक ही है।”

सेना और समाज में चिकित्सकों का स्थान सर्वोपरि :

समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल पद्म सिंह शेखवात ने चिकित्सकों के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा :

“डॉक्टरों की सेवा भावना और समर्पण ने आधुनिक चिकित्सा को एक नई दिशा दी है। एक चिकित्सक का क्या स्थान होता है, यह हम आर्मी और मिलिट्री वालों से पूछा जाए। लड़ाई के दौरान घायल होने पर जब चिकित्सक हमारा उपचार करते हैं, तो हम जीवन भर उनके ऋणी हो जाते हैं।

25 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बना रही है सोसायटी

कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. राकेश कालरा ने बताया कि पिछले 25 वर्षों में प्रदेश के 500 से अधिक निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक संस्थानों ने एक साथ जुड़कर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहद मजबूत और सुलभ बनाया है।

इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉ. पवन सिंघल उपस्थित रहे। वहीं, डॉ. जगदीश मोदी ने चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जन समुदाय की स्वास्थ्य शिक्षा (Health Education) में भी अग्रणी और सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष डॉ. संजय मेहंदीरत्ता, डॉ. नवनीत गुप्ता और डॉ. तरुण पाटनी ने भी अपने विचार प्रकट कर चिकित्सा जगत की एकजुटता पर बल दिया।

कार्यक्रम के कुछ दृश्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button