रोज़ी बारोलिया बनी भारत की पहली ट्रांसजेंडर प्रकोष्ठ की राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष।

रोज़ी बारोलिया बनी भारत की पहली ट्रांसजेंडर प्रकोष्ठ की राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष।

ट्रांसजेंडर ने वो बात कह दी बहुत कम लोग कहते है, शांत रहकर मेहनत करो। सफलता शोर अपनेआप मचाती है। सिद्ध किया रोज़ी बारोलिया ने।
ऐतिहासिक नियुक्ति जिसमें एक ट्रांसजेंडर अपनी मेहनत और लग्न से पहुंची।
प्रवासी संघ के ट्रांसजेंडर विंग की राजस्थान इकाई का हुआ गठन |
जयपुर। भारत में सामाजिक समावेशिता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए **प्रवासी संघ (पंजीकृत)** ने पहली बार **ट्रांसजेंडर प्रकोष्ठ** की स्थापना की है और **रोज़ी बारोलिया** को **राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष** नियुक्त किया है। इस ऐतिहासिक नियुक्ति के साथ, रोज़ी बारोलिया **भारत की पहली ट्रांसजेंडर बनीं** जिन्हें किसी संगठन के ट्रांसजेंडर विंग की प्रदेशाध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर प्रवासी संघ, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष संरक्षक श्योपत सिंह शेखावत और **श्री भीम सिंह कसनिया** ने कहा,
> *“रोज़ी बारोलिया को यह जिम्मेदारी उनके सामाजिक समर्पण, साहसिक संघर्ष और परिवर्तनकारी सोच को देखते हुए सौंपी गई है। यह कदम ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने का एक निर्णायक प्रयास है।”
रोज़ी को इस अवसर पर **‘रोज़ी राजस्थानी’** की सम्मानजनक उपाधि से भी विभूषित किया गया — यह उपाधि न केवल उनकी जड़ों को सलाम करती है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन में उनके योगदान को भी मान्यता देती है।
इस अवसर पर एक संक्षिप्त मुलाक़ात में मीडिया से रु ब रु होके रोज़ी ने भावुक स्वर में कहा:
> *“यह मेरे जीवन का एक अहम सम्मानजनक पल है। यह सिर्फ एक पद नहीं, एक जिम्मेदारी है — ट्रांसजेंडर समुदाय की आवाज़ बनने की। मैं ट्रांसजेंडर आयोग की स्थापना के लिए भारत सरकार से अनुरोध करूंगी ताकि लाखों लोगों को समान अवसर और अधिकार मिल सकें।”*
उन्होंने सक्षम राष्ट्रीय स्तर से राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर कष्ट निवारण परियोजना की स्थापना करने का निवेदन किया है। उन्होंने बताया की हाल ही में गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के राजस्थान प्रवास पर उन्होंने अपनी विचारधारा से अवगत कराया।
गौरतलब है की रोजी बारोलिया काफी लंबे अरसे से बिना किसी विशेष सहयोग और मदद के ट्रांसजेंडर हित, महिला एवं बाल विकास सशक्तिकरण, निराश्रित महिलाओं एवं पर्यावरण हित में सक्रिय है।
आप नई सोच नई शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष है जो की एक एनजीओ के रूप में लगातार अपनी सेवाए दे रहा है। रोज़ी बारोलिया पौराणिक सनातन धर्म का बारीकी से अध्ययन करते हुए भारत की प्राचीन वैदिक एवं संघीय परंपरा के साथ जुड़ी हुई है।
इनके साथ यह निम्न प्रमुख जिम्मेदारी भी आपके पास है।
* **अध्यक्ष** – *Women Entrepreneur Forum of Africa (India Chapter)*
* **ब्रांड एम्बेसेडर** – *कृति प्रोडक्शन्स*
* **सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट** – बॉलीवुड और फैशन जगत से गहरा नाता
* **राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर**, जिन्हें भारत सरकार द्वारा पासपोर्ट जारी किया गया
इस उपलब्धि पर रोजी बारोलिया ने
**डॉ. भवानी सिंह राठौड़** – *Kriti Productions के निर्देशक* और *Strategic Advisor – Nai Soch Nai Shakti Foundation*
को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया की डॉ. राठौड़, जो स्वयं एक सामाजिक विचारक और रिन्युएबल एनर्जी विशेषज्ञ हैं, ने इस पूरे अभियान को दिशा, योजना और नैतिक बल प्रदान किया।
इनके साथ में **श्री बालकिशन दधीच** जो कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता है, जिन्होंने एक पारिवारिक भ्राता जैसा साथ निभाया। उनका भी आभास प्रदर्शित किया।


