विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
dermatology / चर्मरोगP4

व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में बालों की अहम भूमिका: डॉ. अवनीति गुप्ता

व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में बालों की अहम भूमिका: डॉ. अवनीति गुप्ता

इटरनल हॉस्पिटल व रिबॉर्न स्किन एंड हेयर क्लिनिक की विशेषज्ञ डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह

जयपुर, जून 2025:

वर्तमान दौर में लोग अपने व्यक्तित्व और आत्म-प्रस्तुति को लेकर अत्यधिक सजग हो गए हैं। ऐसे में बालों की घटती ग्रोथ या समय से पहले गंजापन लोगों के आत्मविश्वास को गहरा आघात पहुंचा सकता है। इटरनल हॉस्पिटल एवं रिबॉर्न स्किन एंड हेयर क्लिनिक की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अवनीति गुप्ता का मानना है कि यदि समय रहते सही चिकित्सा ली जाए, तो बालों की ग्रोथ को कम होने से न सिर्फ रोका जा सकता है, बल्कि वापस लाया भी जा सकता है।

डॉ. गुप्ता बताती हैं कि “गंजापन न केवल व्यक्ति की उम्र को बढ़ा हुआ दर्शाता है, बल्कि उसके आत्मबल और सामाजिक प्रस्तुति को भी प्रभावित करता है। लेकिन आज मेडिकल साइंस की प्रगति से यह समस्या अब असंभव नहीं रही। खासकर युवाओं में हेयरलाइन का पीछे हटना या सिर के बीच में गंजापन आना अब गंभीर चिंता का विषय नहीं रह गया है।”

उन्होंने जानकारी दी कि हेयर ग्रोथ के लिए अब आधुनिक और सुरक्षित थेरेपी उपलब्ध हैं, जिनमें PRP (Platelet-Rich Plasma), GFC (Growth Factor Concentrate), और Q678 प्रमुख हैं। यदि इन वैज्ञानिक विधियों से भी पर्याप्त परिणाम न मिलें, तो हेयर ट्रांसप्लांट एक प्रभावी और स्थायी विकल्प बन जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन उपचारों के कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होते हैं और इनसे प्राकृतिक बालों जैसी ग्रोथ संभव है।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में इस क्षेत्र में कदम रखने वाली डॉ. अवनीति गुप्ता ने बेहद कम समय में 70 से अधिक व्यक्तियों को थेरेपी द्वारा बालों की पुनः ग्रोथ दिलाई है, वहीं 100 से अधिक हेयर ट्रांसप्लांट केस सफलता पूर्वक किए हैं।

डॉ. गुप्ता का संदेश है: “बाल केवल सौंदर्य का नहीं, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का भी प्रतीक हैं। सही समय पर सही चिकित्सा से न केवल बालों को बचाया जा सकता है, बल्कि व्यक्तित्व को भी संवारने में मदद मिलती है।”

संपर्क सूत्र : डॉ अवनीति गुप्ता मो +917014797134

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button