विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
cardiology / हदय रोग

हृदय रोग में जीवनशैली और घरेलू उपचार क्या हो

dr g l sharma। cardiologist। jaipur

हृदय रोग में जीवनशैली और घरेलू उपचार क्या हो

हृदय रोग में जीवनशैली और घरेलू उपचार की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, इस बारे में प्रियंका हॉस्पिटल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ जीएल शर्मा का कहना है कि जीवनशैली में बदलाव हृदय रोग के उपचार और रोकथाम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

धूम्रपान न करें

धूम्रपान हृदय रोग के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है। इससे हृदय धमनियां ब्लॉकेज हो जाती हैं

स्वस्थ भोजन खाएं

खूब सारे फल, सब्जियाँ और साबुत अनाज खाएं। चीनी, नमक और संतृप्त वसा का सेवन सीमित करें।

रक्तचाप को नियंत्रित करें।

अनियंत्रित उच्च रक्तचाप गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के जोखिम को बढ़ाता है।

हृदय रोग में पारिवारिक पृष्ठभूमि महत्वपूर्ण रूप से देखी जाती है। आपके परिवार में उच्च कोलेस्ट्रॉल का इतिहास रहा है, तो आपको पहले ही जांच शुरू करवानी पड़ सकती है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि में मधुमेह का इतिहास रहा है तो और वैसे भी मधुमेह का प्रबंधन करें।

यदि आपको मधुमेह है, तो अपने रक्त शर्करा को नियंत्रित करने से हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

व्यायाम करें

सक्रिय रहने से हृदय स्वस्थ रहता है। सप्ताह के अधिकांश दिनों में प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करे। साइकिलिंग एक बहुत अच्छा व्यायाम है। मैं नियमित रूप से साइकलिंग करता हूं और साइक्लोथोंन का आयोजन भी करवाता हूं।

संपर्क सूत्र डॉ जी एल शर्मा मो 98290 11567

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button