विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
क्राइम

अवैध वसूली का लगाया आरोप 

दवा दुकानदार ने अवैध वसूली का लगाया आरोप

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में स्थित ईश्वर मेडिकल स्टोर पर मंगलवार, 14 फरवरी की सुबह औषध विभाग का सेवानिवृत चपरासी पहुंच गया। वह स्वयं को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए दुकान का इंस्पेक्शन कराने की मांग करने लगा। संचालक ने उससे आईडी कार्ड मांगा तो वह धमकाने लगा और दुकान में ताले लगवाने की धौंस देने लगा।

कार्रवाई का डर बताकर उसने 50 हजार रुपए की मांग भी कर दी। संदेह होने पर दुकान के संचालक ने उस फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में शिकायत भी की गई , लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

मामला यूं था…

एम्स गेट नंबर दो के सामने ईश्वर मेडिकल स्टोर हैं। मंगलवार की सुबह 11:30 बजे उनकी दुकान पर ड्रग विभाग का सेवानिवृत चपरासी पहुंचा। उसने स्वयं को ड्रग डिपार्टमेंट का इंस्पेक्टर बताया और दुकान का इंस्पेक्शन कराने की बात कही। उनकी उम्र को देख उस पर संदेह हुआ, तब उनसे परिचय पत्र दिखाने की मांग की। उन्होंने नियमों में उलझाकर दुकान में ताले लगवाने की बात कही। इसके बाद आई कार्ड दिखाने से साफ इनकार कर दिया।

15 दिन पहले ही शुरू हुआ है मेडिकल स्टोर

आशुतोष ने कहा कि दुकान 15 दिन पहले ही शुरू की गई है। ऐसे में आरोपी ने कहा कि दुकान शुरू कर ली और कुछ दिया भी नहीं। इसके बाद 50 हजार रुपए की मांग की। फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर होने के संदेह में हमने पुलिस को कॉल कर दिया।

थाना अधिकारी बोले- राजीनामा हो गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button