विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
cancer / कैंसर

गाल ब्लैडर कैंसर का रोबोट से निशुल्क आपरेशन कर की जीवन रक्षा

SMS Hospital। Dr Rajendra Bagri। free operated

गाल ब्लैडर कैंसर का रोबोट से आपरेशन कर की जीवन रक्षा

सर्जरी विभाग का रोबोट पहुंचा अपने लक्ष्य तक
सर्जरी विभाग की छठी इकाई के अध्यक्ष डा. राजेंद्र बागड़ी ने 40 वर्षीय महिला को गाल ब्लैडर (पित्ताशय) के कैंसर का रोबोट से आपरेशन कर उसके जीवन की रक्षा की ।

उल्लेखनीय है कि यह निजी अस्पताल में एक बहुत महंगा ऑपरेशन है जो मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत निशुल्क हुआ।

एस एम एस अस्पताल के मिडीया प्रभारी डा. देवेन्द्र पुरोहित ने बताया कि एस एम एस अस्पताल में स्थापित रोबोट से लर्निंग कर्व से गुजरते हुए अभी तक हर्निया, पित्ताशय की पथरी, रेक्टल प्रोलैप्स जैसे आपरेशन किए जा चुके है। इस उपलब्धि की कड़ी में हाल ही अब डा. राजेंद्र बागड़ी जिन्हें पिताशय व अग्नाश्य (गाल ब्लैडर व पैंक्रियाज) के आपरेशन में महारथ हासिल है, ने रोबोट द्वारा पित्ताशय के कैंसर का जटिल आपरेशन कर एस एम एस अस्पताल के लिए एक और कीर्तिमान हासिल कर रोबोट को उसके लक्ष्य तक पहुंचाया है।


इस कीर्तमीन को हासिल करने में डा. राजेंद्र बागड़ी के साथ उनकी टीम के सदस्य डा. गरिमा अग्रवाल, डा. विनय श्रीनिवास, डा. नीतीश, डा. आयुशी व डा. विविद शामिल रहे, साथ ही निश्चेतना विभाग से रोबोटिक सर्जरी एनेस्थीसिया में माहिर डा. सुनील चौहान, डा. इंदु वर्मा, डा. रजनीश व डा. शिल्पा, डा. सृष्टि ने सहयोग किया। रोबोट की टेक्निकल टीम में सुनील, दीपा, एबी बेबी व वार्ड बॉय भवानी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। संपर्क सूत्र : डॉक्टर राजेंद्र बागड़ी मो 94621 63233

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button