विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
क्राइम

फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, 6 लाख रुपए बरामद

फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, ठगी के 6 लाख रुपए बरामद

जयपुर की मालपुरा गेट थाना पुलिस ने फर्जी डॉक्टर बनकर ठगी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया ।

आरोपी व्यक्ति का नाम कालू खान उर्फ मोहम्मद फारुख उर्फ डॉक्टर मर्चेंट है।

यह व्यक्ति फर्जी डॉक्टर बनकर लोगों से ठगी करता था। उसने गत माह सांगानेर निवासी उमेश कुमार खत्री को साइटिका का उपचार बताकर 6 लाख रुपए की ठगी की।

खत्री ने पुलिस को बताया कि 16 नवंबर को सुबह उनकी दुकान पर कुछ समय बाद राहुल नाम का एक लड़का आया था। उसने बताया कि उसकी माता जी साइटिका बीमारी से परेशान थी। अब वह बिल्कुल ठीक हो गई हैं। विश्वास में लेने के लिए अपनी मां का नाम आशा बताया और बात भी करवाई। उसने डॉक्टर आर. मर्चेंट नाम का डॉक्टर के बारे में बताकर उसके मोबाइल नंबर दिए। व्यापारी ने डॉक्टर आर. मर्चेंट से बात की और घर आने को कहा। डॉक्टर मर्चेंट 18 नवंबर को उसके घर आया। डॉक्टर ने व्यापारी को चेक करने के बाद बताया कि पीठ के निचले हिस्से में काफी पस भर गया है। पस को जल्दी नहीं निकाला गया तो पैरालिसिस या गैंगरीन हो सकता है। इससे मौत भी हो सकती है। इसके बाद उसने इलाज के बदले 6 लाख रुपए लिए और उसके बाद फरार हो गया।

मामले की जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी कालू खान उर्फ मोहम्मद फारुख उर्फ डॉक्टर मर्चेंट ही ठगी का मुख्य सरगना है। उसने पूछताछ में शहर में एक दर्जन से ज्यादा वारदातें करना कबूला है। पुलिस ने आरोपी के पास से व्यापारी से की गई ठगी के 6 लाख रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे कार्यवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button