विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
cancer / कैंसरहैल्थ

पेट में मौजूद बहुत लंबी गांठ जो जांघ तक पहुंच गई थी का किया सफल ऑपरेशन । बचाई रोगी की जान

बहुत बड़ी गांठ थी, श्वांस लेना मुश्किल हो गया था।
निशुल्क सफल ऑपरेशन हुआ एसएमएस हॉस्पिटल में

झालावाड़ निवासी आकाश नामक युवक कजाकिस्तान में एम. बी. बी. एस. की पढ़ाई कर रहा था। उसे वहां पेट की तकलीफ रहने लगी। श्वांस लेने में कठनाई, उठना, बैठना, चलना मुश्किल हो गया था।
वह अपने गांव वापिस आया। उसके परिजन ने उसे एस एम एस अस्पताल में दिखाया। वहाँ उसे सर्जिकल ओंकोलोजी विभाग में भर्ती किया गया। जहाँ डॉ सुरेश सिंह ने उसका ऑपरेशन कर सफल इलाज किया।
डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि उसके शरीर में 10 किग्रा की गांठ पाई गई। जो कि 30 सेमी लंबी और 20 सेमी चौड़ी थी। उसके पेट में पूरी तरह से फैल जाने के बाद जगह नहीं बची तो वह गांठ जांघ तक पहुंच गई थी। इस साइज की गांठ बहुत कम देखने को मिलती है यह चुनौती पूर्ण ऑपरेशन था। इस प्रकार का ऑपरेशन एस एम एस हॉस्पिटल में पहली बार किया गया है।
ऑपरेशन करने में लगभग 5 घंटे लगे और सी टी वी एस विभाग के सपोर्ट से यह ऑपरेशन करना पड़ा।
यह ऑपरेशन निःशुल्क किया गया जो कि किसी निजी अस्पताल में होता तो रुपये लगभग 2 लाख खर्च होते। ऑपरेशन टीम में डॉ. पिनाकिन, डॉ कमल, डॉ सुशील भाटी, डॉ योगेश शामिल हुए।
संपर्क सूत्र : डॉक्टर सुरेश सिंह मो +919414076855

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button