विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
क्राइम

प्रहलादपुरा स्थित रीको औद्योगिक प्लॉट हड़पने का आरोप

जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में औद्योगिक प्लॉट घोटाला उजागर।

प्रहलादपुरा स्थित रीको औद्योगिक प्लॉट हड़पने का आरोप

परिवादी की शिकायत

जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में एक बड़े औद्योगिक प्लॉट घोटाले का मामला सामने आया है। परिवादी अनिल गोयल ने कई व्यक्तियों पर उनकी पत्नी की फर्म आर.के. एंटरप्राइजेज का 1500 वर्गमीटर का प्रहलादपुरा स्थित रीको औद्योगिक प्लॉट हड़पने का आरोप लगाया है।

FIR और धाराएँ

मामला बीएनएस की धारा 316(2), 318(4), 336(2), 339, 340(2) व 61(2) के तहत दर्ज हुआ है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

प्लॉट आवंटन का विवरण

फर्म को महिला उद्यमी श्रेणी में वर्ष 2016 की लॉटरी से 25% रिबेट पर प्लॉट G-104 आवंटित हुआ था। इसके लिए लगभग 42.99 लाख रुपये रीको में जमा कराए गए थे।

आरोपित व्यक्तियों पर आरोप

परिवादी का आरोप है कि सहमति पत्र (मुख्त्यारनामा) देने के बाद आरोपी—

नुपुर गर्ग, सुभाष लाम्बा, वी.के. गुप्ता, लक्ष्मी मघनानी और सुनिता रानी—

ने मिलकर कूट–रचित दस्तावेज़ तैयार किए और फर्म की प्रोपराइटरशिप व GST विवरण में हेरफेर कर लिया।

फर्जी उत्पादन रिकॉर्ड तैयार करने का आरोप

आरोपियों ने प्लास्टिक व रबर पार्ट्स उत्पादन का झूठा रिकॉर्ड दिखाकर प्लॉट पर कब्ज़ा लेने का प्रयास किया। वास्तविक उत्पादन कभी शुरू नहीं हुआ, लेकिन कागजों में 3 नवंबर 2017 को उत्पादन दर्शाया गया।

रीको लेटरहेड का दुरुपयोग

परिवादी के अनुसार, रीको के लेटरहेड का उपयोग कर 8 दिसंबर 2017 को उत्पादन शुरू होने की फर्जी सूचना भेजी गई।

FIR27877004260034

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button