विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांसमेंट्स। जयपुर में होता है असाध्य और कठिन रोगों का आधुनिकतम और नव सृजित तकनीकों से इलाज ।
cardiac surgerycardiology / हदय रोग

खंडेलवाल हार्ट इंस्टिट्यूट में चिकित्सा उपलब्धि : 28 वर्षीय युवक की डबल वाल्व MICS सर्जरी सफल

dr sanjay khandelwal। cardio physician। khandelwal heart institute

खंडेलवाल हार्ट इंस्टिट्यूट में चिकित्सा उपलब्धि :

28 वर्षीय प्रमोद की डबल वाल्व MICS सर्जरी सफल

double valve

जयपुर। खंडेलवाल हार्ट इंस्टिट्यूट, जयपुर ने एक और महत्वपूर्ण चिकित्सा सफलता हासिल की है। यहां 28 वर्षीय प्रमोद कंवर की जटिल डबल वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी को MICS (Minimally Invasive Cardiac Surgery) तकनीक के जरिए सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

इंस्टिट्यूट के वरिष्ठ कार्डियक विशेषज्ञ डॉ. संजय खंडेलवाल ने बताया कि डबल वाल्व रिप्लेसमेंट यानी एक साथ दो हार्ट वॉल्व को बदलना तकनीकी रूप से अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है, विशेषकर जब यह कार्य पारंपरिक ओपन हार्ट सर्जरी की बजाय MICS विधि से किया जाए।

CTVS (Cardiothoracic & Vascular Surgery) टीम की विशेषज्ञता और समर्पण से यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा।

डबल वाल्व रिप्लेसमेंट की जरूरत कब पड़ती है?

डॉ. खंडेलवाल के अनुसार, जब दिल के दोनों वॉल्व – मुख्य रूप से माइट्रल और एओर्टिक वाल्व – गंभीर रूप से संकुचित (stenosis) या रिसाव (regurgitation) से प्रभावित हो जाते हैं, तो उन्हें बदलना आवश्यक हो जाता है। ऐसा अक्सर रुमेटिक हार्ट डिज़ीज, जन्मजात दोष या संक्रमण (endocarditis) के कारण होता है। यदि समय पर इलाज न हो, तो यह स्थिति हृदय विफलता (heart failure) तक पहुंचा सकती है।

MICS तकनीक क्यों है बेहतर?

इस विधि से इलाज की निम्न विशेषताएं हैं :

पारंपरिक ओपन हार्ट सर्जरी की तुलना में छोटा चीरा,

कम रक्तस्राव,

कम संक्रमण का खतरा,

तेज रिकवरी और

मरीज को जल्दी घर भेजे जाने की सुविधा।

मेडिकल साइंस की तरक्की के कारण अब अत्याधुनिक तकनीकों से अब गंभीर हृदय समस्याओं का इलाज संभव है। खंडेलवाल हार्ट इंस्टिट्यूट की CTVS टीम नियमित रूप से MICS तकनीक से जटिल हृदय सर्जरी कर रही है।

खंडेलवाल हार्ट इंस्टिट्यूट हृदय रोगियों को विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध कराने के लिए संकलबद्ध है।

संपर्क सूत्र : डॉ संजय खंडेलवाल मो 90015 80468

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Articles

Back to top button