विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
doctor day

चिकित्सक दिवस पर जयपुर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित

चिकित्सक दिवस पर जयपुर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर रहे मुख्य अतिथि

जयपुर, 1 जुलाई 2025।

चिकित्सक दिवस के अवसर पर एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक सभागार में जयपुर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा एक भव्य चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जगदीश मोदी एवं सचिव डॉ. अनुराग तोमर ने की। इस अवसर पर एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक महेश्वरी, आर.यू.एच.एस. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विनोद जोशी, राजस्थान मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. गिरधर गोयल, डॉ. नलिन जोशी, डॉ. गीता आहूजा, डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. अनुराग धाकड़, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. राजकुमार हर्षवाल, डॉ. के.के. शांडिल्य, डॉ. ईश मुंजाल, डॉ. तरुण ओझा सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

इस गरिमामय अवसर पर सीनियर नशामुक्ति मनोचिकित्सक डॉ. तुषार जागावत (निम्स मेडिकल कॉलेज, जयपुर) के नवीन कविता संग्रह “कवितांजलि” का विमोचन माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर द्वारा किया गया। इस संग्रह में समाज, स्वास्थ्य, चेतना और संवेदनाओं को दर्शाती लगभग 100 कविताएं संकलित हैं। मंत्री महोदय ने डॉ. तुषार जागावत को उनकी साहित्यिक रचनात्मकता व समाजसेवी दृष्टिकोण के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में डॉ. संजीव गुप्ता को लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा समुदाय के हित में निरंतर संघर्ष, संगठनात्मक नेतृत्व और शिक्षकों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निम्न चिकित्सकों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया:

डॉ. गौतम सैन एवं डॉ. निर्मल सैन

डॉ. सुरेश एवं डॉ. रेणु सहगल

डॉ. सुधीर एवं डॉ. सीमा मेहता

डॉ. विमल सोनी एवं डॉ. अंजू सोनी

डॉ. एस.एस. यादव एवं डॉ. निर्मला यादव

डॉ. एस.एम. शर्मा

डॉ. डी.एस. मीणा

डॉ. विजय दया

डॉ. एम.एल. स्वर्णकार

डॉ. बी.एस. तोमर

डॉ. अशोक गुप्ता

डॉ. विनोद जोशी

डॉ. जसवंत गोयल

डॉ. अरविंद अग्रवाल

डॉ. रवि प्रकाश शर्मा

कार्यक्रम का समापन चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पित सभी चिकित्सकों को नमन करते हुए किया गया, जिनका योगदान समाज की सेवा में अनुकरणीय और प्रेरणादायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button