विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
doctor day

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर 100 से अधिक चिकित्सकों को किया गया सम्मानित, हुआ भव्य समारोह

private hospital and nursing Home society

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर 100 से अधिक चिकित्सकों को किया गया सम्मानित, हुआ भव्य समारोह

जयपुर, 30 जून 2025 —

राजस्थान की चिकित्सा सेवा को समर्पित डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम सोसाइटी द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना में किया गया। इस प्रेरणादायक आयोजन में लगभग 1000 चिकित्सकों ने भाग लिया और समाज सेवा में अपने योगदान का गौरवपूर्ण अनुभव साझा किया।

समारोह के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सक्सेना ने बताया कि यह समारोह चिकित्सकों के अथक परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव को सम्मानित करने का एक प्रयास है।

डॉक्टर्स डे के शुभ अवसर पर अपने गुरु को नमन करते हुए डॉक्टर राकेश कालरा
Dr Sarvesh Sharan Joshi doctor Shivraj Singh and doctor Rakesh Kalra

कार्यक्रम में राजस्थान मेडिकल काउंसिल एवं जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जगदीश मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

डॉ. राजवेंद्र सिंह चौधरी और डॉ. अरविंद अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहे।

सम्मानित चिकित्सक

इस विशेष अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में दीर्घकालिक सेवा और विशिष्ट योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए गए :

डॉ. महेश पोद्दार, डॉ. निर्मल कुमार जैन, डॉ. रेनू सहगल, डॉ. सुरेश सहगल एवं डॉ. विष्णुकांत पांडे।

वहीं, विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं में उत्कृष्टता के लिए 50 से अधिक चिकित्सकों को “मास्टर अवार्ड”, 60 से अधिक चिकित्सकों को “लीडरशिप अवार्ड”, और कई युवा डॉक्टरों को “बडिंग स्टार अवार्ड” से नवाजा गया।

आयोजन समिति

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. नवनीत सक्सेना (चेयरमैन), डॉ. नवनीत गुप्ता (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी), डॉ. संजय मेंहदीरत्ता (अध्यक्ष), डॉ. राकेश कालरा (सेक्रेटरी), डॉ. दीपक भारद्वाज (कोषाध्यक्ष), डॉ. सुदीप जैन (उपाध्यक्ष) और डॉ. तरुण पाटनी (कन्वीनर) की अहम भूमिका रही।

मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “एक डॉक्टर केवल शरीर का इलाज नहीं करता, वह समाज में विश्वास और उम्मीद का प्रतीक होता है।”

उन्होंने डॉक्टर्स डे को ‘सम्मान और आत्ममंथन का पर्व’ बताया।

डॉ. एन.सी. पूनिया ने भी चिकित्सकों को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा दी।

उन्होंने क्षेत्र की भावी चुनौतियों और अवसरों पर अपने विचार रखे।

यह समारोह डॉक्टरों के योगदान को न केवल मान्यता देने वाला रहा, बल्कि समाज को यह संदेश देने वाला भी रहा कि चिकित्सक सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि जीवनदाता होते हैं।

डॉक्टर्स डे का यह आयोजन न केवल सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि चिकित्सा सेवा को समर्पित भावों भरा रहा।

समान समारोह के अंत में म्यूजिकल प्रोग्राम के दौरान डॉक्टर ने भूली बिसरी यादें और संगीत सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button