डॉक्टर्स के लिए अति महत्वपूर्ण है योग : डॉ अशोक गोयल

डॉक्टर्स के लिए अति महत्वपूर्ण है योग
बनी पार्क हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ व फिजिशियन डॉ. अशोक गोयल ने डॉक्टर्स डे पर अपने साथियों को संदेश देते हुए कहा कि डॉक्टर्स की जिम्मेदारियां जहां दिन-रात मरीजों की सेवा और सतत मानसिक सक्रियता की मांग करती हैं, ऐसे में योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना डॉक्टरों के लिए अत्यंत आवश्यक हो जाता है।
उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने में भी बेहद प्रभावी है। डॉक्टरों की व्यस्त दिनचर्या में जब खुद के लिए समय निकालना मुश्किल होता है, तब योग एक ऐसा साधन है जो थोड़े से समय में भी गहरा सुकून और ऊर्जा प्रदान करता है।
डॉ. गोयल ने कहा, योग से दिन की सकारात्मक शुरुआत न केवल हमारे निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाती है, बल्कि हमें संतुलन और धैर्य भी प्रदान करती है, जो एक डॉक्टर के लिए अत्यंत आवश्यक है।”
संपर्क सूत्र डॉ अशोक गोयल
मो +91 93145 02380



