विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

जयपुर के दंत रोग चिकित्सक डॉ. अर्चित को मिला अवॉर्ड

दंत रोग चिकित्सक डॉ. अर्चित को अवॉर्ड

जयपुर @ हैल्थ व्यू। इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ डेंटिस्ट्स (आइसीडी) सेक्शन 6 ने जयपुर के दांत रोग विशेषज्ञ डॉ.अर्चित तिवारी को दंत रोग चिकित्सा और उनके द्वारा किए गए सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के मद्देनजर डॉ.रतन एच. डॉक्टर मेमोरियल अवॉर्ड सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन (2023) प्रदान किया गया है।

डॉक्टर अर्चित को यह अवॉर्ड नई दिल्ली स्थित गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में हाल ही आयोजित दीक्षांत और अवॉर्ड समारोह में दिया गया। डॉ. तिवारी को यह अवॉर्ड केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव अपूर्व चंद्रा, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष पद्मभूषण ब्रिगेडियर डॉ. अनिल कोहली और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेश वर्मा ने प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि डॉ अर्चित की मम्मी डॉ अंजली तिवाड़ी भी प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button