विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांसमेंट्स। जयपुर में होता है असाध्य और कठिन रोगों का आधुनिकतम और नव सृजित तकनीकों से इलाज ।
neuro surgeryP4

भवानीखेड़ा की सोनी देवी को रीढ़ की जटिल सर्जरी से मिला नया जीवन, अब चलना-फिरना हो गया आसान : धनवंतरी हॉस्पिटल

भवानीखेड़ा की सोनी देवी को रीढ़ की जटिल सर्जरी से मिला नया जीवन, अब चलना-फिरना हो गया आसान

धन्वंतरी हॉस्पिटल जयपुर में सफल न्यूरो सर्जरी से मिली राहत

जयपुर | भवानीखेड़ा, अजमेर निवासी 57 वर्षीय सोनी देवी को लंबे समय से दोनों पैरों में दर्द, झनझनाहट और सुन्नपन की समस्या थी। वह कुछ ही दूरी चल पाती थीं, साथ ही उन्हें मल-मूत्र त्याग में भी गंभीर परेशानी होने लगी थी। कई स्थानीय चिकित्सकों से परामर्श के बाद भी जब कोई राहत नहीं मिली, तब किसी ने उन्हें धन्वंतरी हॉस्पिटल, जयपुर में दिखाने की सलाह दी।

यहां पहुंचने पर वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. आर.पी. सैनी ने उनकी MRI जांच करवाई, जिसमें L3-L4-L5 वर्टिब्रल लेवल पर गंभीर नर्व कंप्रेशन (दबाव) और स्पाइनल कैनाल में संकुचन (canal stenosis) पाया गया। उन्होंने बताया कि यह स्थिति Lumbar Canal Stenosis with Disc Prolapse से जुड़ी थी, जिसमें न केवल चलने-फिरने में परेशानी होती है, बल्कि यदि समय पर इलाज न हो तो यह neurogenic bladder dysfunction जैसी जटिल समस्याएं भी पैदा कर सकती है।

चुनौतीपूर्ण लेकिन सफल ऑपरेशन

डॉ. आर.पी. सैनी की टीम के साथ वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. मोहन एचरा ने मरीज की रीढ़ की Laminectomy with Spinal Fusion and Fixation नामक जटिल सर्जरी की। इस प्रक्रिया में क्षतिग्रस्त डिस्क हटा कर कृत्रिम इंटरबॉडी केज और स्क्रू-रॉड सिस्टम की सहायता से स्पाइन को स्थिर किया गया। ऑपरेशन करीब 3 घंटे चला और पूरी तरह सफल रहा।

डॉ. सैनी ने बताया कि इस सर्जरी का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यह था कि महिला को लैट्रिन-पेशाब नियंत्रित करने में जो दिक्कत थी, वह एक न्यूरोलॉजिकल अलार्मिंग संकेत था और समय रहते ऑपरेशन होना बहुत जरूरी था।

ऑपरेशन के बाद राहत

अब सोनी देवी पूरी तरह से ठीक हैं। उन्हें न केवल चलने-फिरने में सहजता हो गई है, बल्कि मल-मूत्र की समस्या भी पूरी तरह ठीक हो गई है। उन्होंने डॉक्टर आर.पी. सैनी, डॉ. मोहन एचरा और धन्वंतरी हॉस्पिटल की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि “जिन पैरों ने जवाब दे दिया था, आज वे दोबारा चलने लगे हैं – यह मेरे लिए एक नया जीवन है।”

संपर्क सूत्र:

डॉ. आर.पी. सैनी , विशेषज्ञ)

मो. 98290 55760

धन्वंतरी हॉस्पिटल, जयपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Articles

Back to top button