विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
cardiac surgery

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अंगदान पर विशेष संगोष्ठी, कार्डियक रिसिपिएंट धोली देवी का सम्मान

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अंगदान पर विशेष संगोष्ठी, कार्डियक रिसिपिएंट धोली देवी का सम्मान

जयपुर, 24 जून 2025।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के कार्डियक थोरैसिक सर्जरी विभाग द्वारा अंगदान जागरूकता को लेकर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन जेएमए सभागार में किया गया। यह आयोजन कार्डियक ट्रांसप्लांट रिसिपिएंट धोली देवी के सफल हृदय प्रत्यारोपण की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक व कार्डियक ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. रामगोपाल यादव ने बताया कि अंगदान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा और प्रेरणा का यह मंच समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन सकता है।

कार्यक्रम में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी, अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी, नोडल अधिकारी डॉ. मनीष अग्रवाल, विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा, एडिशनल अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह, नर्सिंग अधीक्षक सुरेश मीणा, नर्सिंग इंचार्ज रोशन और डॉ. चित्रा सिंह सहित बड़ी संख्या में मेडिकल व नर्सिंग स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

 

वक्ताओं ने अंगदान की प्रक्रिया, इसके महत्व और सामाजिक आवश्यकता पर प्रकाश डाला। डॉ. रामगोपाल यादव ने कहा कि, “अंगदान केवल जीवनदान नहीं, बल्कि मानवीयता की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है।” उन्होंने आमजन से मृत्यु उपरांत स्वेच्छा से अंगदान के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही था कि किसी की मृत्यु के बाद भी उसके अंग किसी और के जीवन की वजह बन सकते हैं—इसलिए अंगदान को जनांदोलन बनाने की आवश्यकता है। संपर्क सूत्र ,+91 94143 04066

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button