विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
शासन प्रशासन

दो माह में प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों के भवनों का किया जाए निरीक्षण

चिकित्सा मंत्री के निर्देश—

दो माह में प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों के भवनों का किया जाए निरीक्षण

एकीकृत प्लान बनाकर योजनाबद्ध रूप से कराया जाए मेंटीनेंस

जयपुर, 10 अक्टूबर। प्रदेश में सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों के भवनों की स्थिति का निरीक्षण कर समेकित प्लान बनाते हुए मरम्मत एवं अन्य मेंटीनेंस कार्य करवाए जाएंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि रोगियों, परिजनों एवं स्वास्थ्य कार्मिकों की सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल भवनों का समय—समय पर मेंटीनेंस आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित अभियंताओं के माध्यम से आगामी दो माह में सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों के भवनों का निरीक्षण करवाकर रिपोर्ट प्राप्त की जाए।

जहां भी भवन की स्थिति मानकों के अनुरूप नहीं हैं, भवन पुराना है और मरम्मत एवं मेंटीनेंस की आवश्यकता है, उसके बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए।

अस्पताल भवनों का किया जाए नियमित निरीक्षण

श्री खींवसर ने कहा कि मेंटीनेंस कार्य टुकड़ों—टुकडों में करवाने के स्थान पर एकीकृत प्लान तैयार करें, ताकि पूरे अस्पताल में आवश्यक मेंटीनेंस कार्य एक साथ करवाए जा सकें और कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो सकें। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि तात्कालिक मेंटीनेंस संबंधी कार्य आरएमआरएम में उपलब्ध राशि का समुचित उपयोग करते हुए तुरंत प्रभाव से करवाए जाएं।

अस्पताल भवनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए होगी अंतरविभागीय बैठकें

चिकित्सा शिक्षा सचिव श्री अम्बरीष कुमार ने कहा कि अस्पताल भवनों के मेंटीनेंस एवं अन्य विषयों को लेकर नियमित रूप से अंतरविभागीय बैठक आयोजित की जाए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी जल्द मेंटीनेंस के प्रस्ताव प्रस्तुत करें। रोगियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चिकित्सा मंत्री ने जनाना अस्पताल का किया निरीक्षण

चिकित्सा मंत्री श्री खींवसर गुरूवार प्रात: करीब 11.40 बजे अचानक जनाना अस्पताल पहुंचे और वहां अस्पताल भवन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विगत दिनों अस्पताल के एनआईसीयू में छत का प्लास्टर गिरने की घटना की जानकारी ली और मौके पर जाकर वस्तु स्थिति का जायजा भी लिया।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्री इकबाल खान, सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (भवन) श्री सुनील गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button