विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

समय पर लक्षणों को पहचानें इसकी महत्ता का दिया संदेश : डॉ नीरज भूटानी 

विश्व ब्रेन स्ट्रोक दिवस पर स्ट्रोक वाकेथाॅन का आयोजन

विश्व ब्रेन स्ट्रोक दिवस पर स्ट्रोक वाकेथाॅन का आयोजन

समय पर लक्षणों को पहचानें

समय पर लक्षणों को पहचानने से न केवल लकवा बल्कि न्यूरो संबंधी अनेक डिसऑर्डर से भी बचा जा सकता है : डॉ नीरज भूटानी 

संतोकबा दुर्लभ जी हस्पताल तथा जयपुर मेडिकल असोसिएशन के तत्वावधान में विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर एक स्ट्रोक वाकेथाॅन का आयोजन किया गया।

आयोजक डॉ नीरज भुटानी ने बताया कि इस वाकेथाॅन का उद्देश्य ब्रेन स्ट्रोक के प्रारम्भिक लक्षणों के प्रति जागरूकता फैलाना था। डॉ भुटानी के अनुसार अगर यह लक्षण समय रहते पहचान लिए जांए तो बहुत से लोग लकवे से बच सकते हैं ।

डॉ अनुराग शर्मा ने की अध्यक्षता और दुर्लभजी अस्पताल के ट्रस्टी योगेंद्र दुर्लभ जी ने दिखाई हरी झंडी

जयपुर मेडिकल असोसिएशन के सचिव डॉ अनुराग शर्मा ने बताया कि इस वाकेथाॅन में करीब 500 लोगों ने भाग लिया तथा जागरूकता के लिए पर्चे व पोस्टर बांटे गए।

वाकेथाॅन को संतोकबा दुर्लभ जी Trust के सचिव श्री योगेन्द्र दुर्लभजी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

दुर्लभ जी हस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ गजेंद्र गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ के के सिंह, डॉ डी पी शर्मा, डॉ विपिन खण्डेलवाल, डॉ प्रिया अग्रवाल, डॉ कैलाश धनकर , डॉ विवेक मिगलानी व डॉ रतीश सरीन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button