विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
मध्यप्रदेश

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों को राज्य शासन ने अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

डी श्रीनिवास वर्मा को अब विसबल रेंज ग्वालियर का प्रभार भी

ग्वालियर जोन में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा अब पुलिस महानिरीक्षक विसबल रेंज ग्वालियर का प्रभार भी संभालेंगे।

अभय सिंह महानिरीक्षक दूरसंचार भोपाल का दायित्‍व भी

ऐसे ही पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल अभय सिंह को पुलिस महानिरीक्षक विसबल रेंज भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार भोपाल का दायित्‍व भी सौंपा गया है।

उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज कृष्णावेनी देसावतु को उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना बनाया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार को उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज की जिम्‍मेदारी भी सौंपी गई है।

मुकेश कुमार श्रीवास्तव को उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज का प्रभार

उप पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट रेंज मुकेश कुमार श्रीवास्तव को उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज का प्रभार सौंपा गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button