विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
राजनीति

भारत देश सर्वप्रथम : भारत है तो हम हैं चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। देशभक्ति की भावना सर्वोपरि हो। : संदीप शर्मा

भारत देश सर्वप्रथम : भारत है तो हम हैं चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। देशभक्ति की भावना सर्वोपरि हो। : संदीप शर्मा
प्रत्याशी परिचय : संदीप शर्मा 5 नवंबर 1978

शिक्षा एम. बी. ए. व्यवसाय – एजुकेशन- पब्लिकेशन- रियल एस्टेट
निवासी-बी-366 जनता कॉलोनी जयपुर

आप 35 वर्षो से संघ से स्वयं सेवक के रूप में जुड़े हुए है। – स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक बजरंग दल के जिला संयोजक व प्रांत सह संयोजक रहे।
आपने 2018 मे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव में भाग लेकर जनसेवक के रूप में पहचान बनाई।

सिद्धांत: तुष्टीकरण के खिलाफ आवाज उठाना है।

2018 के चुनावों के बाद आदर्श नगर विकास परिषद का गठन कर सामाजिक संगठन बनाया इस संगठन में लगभग 3500 अधिकारी- कार्यकर्ता है।

वर्तमान स्थानीय विधायक रफीक खान की तुष्टीकरण के खिलाफ आवाज उठाई और अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।

कांग्रेस सरकार ने राज्य में दोहरी नीति अपना रखी है। हर जिले में हज हाऊस की घोषणा कर एक संप्रदाय विशेष को गैर तर्कसंगत बढ़ावा देना तुष्टीकरण की संज्ञा में आता है। हिन्दू धार्मिक कार्यक्रमों में गतिरोध उत्पन्न करना इस कांग्रेस सरकार का कृत्य है। जौहरी बाजार में हनुमान चालिसा के कार्यक्रम में मन्दिरों के पुजारियों पर केस करना तुष्टीकरण नहीं तो क्या है। संदीप शर्मा ने उक्त विचार प्रगट करते हुए कहा कि हाल ही 15 अगस्त 2023 को 400 फीट लंबा तिरंगा सर से ऊपर रख 52 फीट हनुमान मन्दिर आगरा रोड से सूरज मैदान तक 4000 युवकों की विशाल रैली का आयोजन देश भक्ति की भावना को जागृत करने के लिए किया गया। यह रैली 15 अगस्त के दिन आयोजित होने वाली इस शहर की सबसे बड़ी रैली थी, जिसे देख लोग गौरांवित हो गए और उनमें देश भावना जागृत हुई। इस रैली स्थान स्थान पर जनता द्वारा स्वागत किया गया।
इससे पूर्व 15 अगस्त 2022 को भी इसी प्रकार की रैली 18 km 152 फीट हनुमान मंदिर आगरा रोड से शदीद स्मारक तक निकाली गई थी।

उन्होंने मुस्लिम समुदाय को संदेश दिया कि सबसे पहले हमारा देश सर्वप्रथम है।

हमारे देश की संस्कृति को अपनाएं।

भारत है तो हम हैं चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम हो देशभक्ति की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए।

मेरी इसी भावना को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मुझे भाजपा परिवार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जिसे मैंने सहज सहर्ष स्वीकार किया । अब मैं भारतीय जनता पार्टी का परिवार का सदस्य हूं।
जय भारत
संपर्क सूत्र संदीप शर्मा मो +91 99820 37800

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Articles

Back to top button