विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
दवा उद्योग / medicine trade

एक और सिरप को लेकर जारी हुआ अलर्ट

भारत में ये सिरप फोरर्ट्स (इंडिया) लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड (Fourrts India Laboratories Pvt Ltd.) बनाती है।

एक और सिरप को लेकर जारी हुआ अलर्ट
सर्दी, जुकाम और एलर्जी के उपचार में होता है इस्तेमाल।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में निर्मित एक और सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया।
इस सिरप की गुणवत्ता सब-स्टैंडर्ड है।
इस बारे में WHO की तरफ से मेडिकल प्रॉडक्ट अलर्ट जारी किया गया।
भारत में निर्मित ‘Cold Out’ सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को कोल्ड आउट सिरप (Cold Out Syrup) को लेकर इराक से शिकायत‌ मिली‌ इस शिकायत के बाद सिरप का एक बैच इराक से लेकर जांच की गई।

जांच किये जाने के बाद पता चला कि सिरप को परासिटामोल (Paracetamol) और क्लोरफेनिरामाइन मैलेट (Chlorpheniramine Maleate) मिलाकर बनाया जाता है।
WHO के मुताबिक इस बैच में Diethylene Glycol (0.25%) और Ethylene Glycol (2.1%) ज्यादा मात्रा में पाया गया है।
डॉक्टरों के अनुसार ये सिरप सर्दी, जुकाम और एलर्जी के उपचार में काम आता है। WHO के मुताबिक इन दोनों की सेफ लिमिट 0.10 % है।

भारत में ये सिरप फोरर्ट्स (इंडिया) लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड (Fourrts India Laboratories Pvt Ltd.) बनाती है।
इसकी मार्केटिंग और विक्रय का अधिकार डेबिलिफ फार्मा प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड (Dabilife Pharma PrivateLimited) का भी है। WHO ने बाकी देशों से भी इस सिरप को इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button