विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
दवा उद्योग / medicine trade

20 दवा दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

हैदराबाद । 20 दवा दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड और एक दुकान का लाइसेंस कैंसिल

 

डीसीए ने छापेमारी कर 20 दवा दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं और एक दुकान का लाइसेंस कैंसिल भी किया है।

यह कार्यवाही आदत बनाने वाली दवाओं की अवैध बिक्री को रोकने के लिए की गई। इन दवाओं में कोडीनयुक्त कफ सिरप, नाइट्राजेपम (नाइट्रावेट) टैबलेट, अल्प्राजोलम (रेस्टिल) टैबलेट, ट्रामाडोल (अल्ट्रासेट) टैबलेट और टेपेंटाडोल (टाइडोल) टैबलेट शामिल हैं।

तेलंगाना के ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) के अधिकारी ने बताया कि अवैध दवा बिक्री पर हैदराबाद और सिकंदराबाद जोन में जांच अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि आदत बनाने वाली दवाओं की अवैध बिक्री ड्रग्स और कॉस्मेटिक्स अधिनियम के तहत एक गंभीर अपराध है। डीसीए किसी भी उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इन दवाओं के दुरुपयोग से इनकी लत बनती है, श्वसन अवसाद, दौरे और संभावित मृत्यु सहित गंभीर जोखिम पैदा होते हैं। इन दवाओं के निरंतर सेवन से ऐसी लत बनती है कि इंसान इनके सेवन किए बगैर रह नही सकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button