विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
dermatology / चर्मरोगजयपुरराजस्थानराज्यहैल्थ

डॉक्टर दिनेश माथुर को मोस्ट ट्रस्टेड डर्मेटोलॉजिस्ट के अवार्ड से नवाजा गया

जयपुर

सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के त्वचा एवं यौन रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिनेश माथुर को एक्सीलेंस इन लीडरशिप इन हेल्थ केयर पर मोस्ट ट्रस्टेड डर्मेटोलॉजिस्ट के अवार्ड से नवाजा गया है।

डॉक्टर माथुर अभी राजस्थान अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं  राजस्थान हॉस्पिटल ने अल्प समय में ही उत्कृष्ट इलाज के लिए अपनी विशेष पहचान बनाई है। आप पूर्व में महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं जेएनयू मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के प्रो वाइस चांसलर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यह पुरस्कार त्वचा रोग विशेषज्ञता में लंबे समय तक के विशिष्ट कार्य अनुभव के आधार पर दिया गया।

डॉ माथुर को अभी हाल ही में इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button