विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

माहेश्वरी मित्र मंडल ने मनाया ‘शक्ति वंदन’ उत्सव; स्प्रे वाटर पार्क में उमड़ा उत्साह

माहेश्वरी मित्र मंडल ने मनाया ‘शक्ति वंदन’ उत्सव :  स्प्रे वाटर पार्क में उमड़ा उत्साह

जयपुर। माहेश्वरी मित्र मंडल की ओर से गत रविवार को जगतपुरा स्थित स्प्रे वाटर पार्क में एक भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना और पारिवारिक संबंधों को अधिक प्रगाढ़ बनाना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के परिवारों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मनोरंजन का आनंद लिया।

मंडल के अध्यक्ष भवानी बाहेती और सचिव दीपक बाहेती के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘सामाजिक सरोकार’ पर बल दिया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनीता बृजराज झंवर और आशा श्रीकांत मारू ने समाज में महिलाओं की भूमिका और ‘शक्ति वंदन’ के महत्व पर प्रकाश डाला। मनोरंजन के साथ-साथ संस्कारों और एकता को समर्पित यह आयोजन समाज के लिए ऊर्जावर्धक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button