विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांसमेंट्स। जयपुर में होता है असाध्य और कठिन रोगों का आधुनिकतम और नव सृजित तकनीकों से इलाज ।
gynecology महिला रोग

महिलाओं में बढ़ती “सफेद पानी” की समस्या: समय रहते इलाज न कराने पर सर्वाइकल कैंसर का खतरा – डॉ. भावना सिंघल

dr bhawna singhal । gynae

महिलाओं में बढ़ती “सफेद पानी” की समस्या: समय रहते इलाज न कराने पर सर्वाइकल कैंसर का खतरा – डॉ. भावना सिंघल

नसीराबाद (राजस्थान)।

महिलाओं में “सफेद पानी आना” यानी ल्यूकोरिया की समस्या तेजी से बढ़ रही है, और इसे नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है। नसीराबाद की प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना सिंघल का कहना है कि यह समस्या किशोरावस्था यानी लगभग 12-13 वर्ष की उम्र से शुरू हो सकती है, लेकिन यह अधिकतर 18 से 39 वर्ष की यौन सक्रिय महिलाओं में देखी जाती है। हालांकि, किसी भी उम्र की महिला इससे प्रभावित हो सकती है।

 मुख्य कारण निम्न है :

डॉ. सिंघल के अनुसार ल्यूकोरिया का प्रमुख कारण गर्भाशय और योनि में संक्रमण होता है, जो कि आमतौर पर निम्नलिखित वजहों से होता है:

खराब स्वच्छता (अनहाइजीनिक कंडीशन)

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) का संक्रमण

बार-बार गर्भपात या प्रसव के बाद की उचित देखभाल न होना

_डॉ. सिंघल कहती हैं कि “नसीराबाद और आसपास के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं अक्सर 2-3 साल तक समस्या झेलती रहती हैं, और जब स्थिति गंभीर हो जाती है तब ही डॉक्टर के पास आती हैं। कई महिलाएं यह मानती हैं कि ऑपरेशन के बाद ऐसा होना सामान्य है, जो कि एक गलतफहमी है।”_

समय पर इलाज क्यों ज़रूरी है?

अगर ल्यूकोरिया के कारण बने संक्रमण को समय रहते इलाज न मिले, तो यह आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है। डॉ. सिंघल का कहना है कि “HPV एक ऐसा वायरस है, जो गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) पर असर डालकर कैंसर जैसी बीमारी को जन्म दे सकता है।”

यह समस्या शुरुआती स्तर पर 14 दिन की दवा से ठीक हो सकती है।

यदि संक्रमण बढ़ चुका है, तो इलाज का कोर्स थोड़ा लंबा हो सकता है — लेकिन इलाज संभव और प्रभावी है।

🧼 *रोकथाम और सावधानी*

1. निजी अंगों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

2. अस्वच्छ पैड, कपड़े या टॉयलेट का उपयोग न करें।

3. हर 6 माह या वर्ष में एक बार नियमित स्क्रीनिंग कराएं।

4. पैप स्मीयर टेस्ट कराएं जिससे गर्भाशय ग्रीवा के संक्रमण का जल्द पता लगाया जा सके।

5. अगर संभव हो तो HPV वैक्सीन लगवाएं।

📞 सम्पर्क सूत्र:

 *डॉ. भावना सिंघल* 

स्त्री रोग विशेषज्ञ, नसीराबाद

मो.: 8769691323

समस्या को छुपाने के बजाय इलाज कराएं – समाधान संभव है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Articles

Back to top button