विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

अक्षर धाम जगतपुरा। हाइड्रोलिक कमल पुष्प पर विराजे कृष्ण बलराम, गौर पूर्णिमा पर हुआ महा अभिषेक 

हाइड्रोलिक कमल पुष्प पर विराजे कृष्ण बलराम,                      गौर पूर्णिमा पर हुआ महा अभिषेक 

श्री चैतन्य महाप्रभु (जो भगवान् कृष्ण के अवतार हैं) के आविर्भाव दिवस, गौर पूर्णिमा को जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया ।

गौर पूर्णिमा पर भगवान् गौर निताई ( कृष्ण बलराम) के महा अभिषेक के लिए विशेष कमल के फूल की आकृति का निर्माण किया गया| इस पावन पर गुप्त वृन्दावन में श्री श्री गौर निताई का पंचामृत , विभिन्न फलों के रस से एवं 108 कलशों के पवित्र जल के साथ महा अभिषेकम किया गया साथ ही भगवान् को 56 भोग लगाया गया।

चैतन्य महाप्रभु का अवतरण नवदीप में हुआ था, जो नौ द्वीपों का एक समूह है और कमल के आकार में बसा हुआ है ।

इसी प्रेरणा से मंच भी कमल के रूप में बनाया गया, मंच पर एक हाइड्रोलिक लिफ्ट ने आरती के समय, शंख की ध्वनि के साथ, भगवान की पालकी को मंच के कुछ ऊंचाई तक उठाया ताकि सभी भक्त भगवान के दिव्य दर्शन प्राप्त कर सकें ।

जयपुर, दिल्ली, बंगलौर और मथुरा—से विशेष फूल मंगवाए गए हैं। गौर पूर्णिमा पर भगवान् ने भक्तों के साथ फूलों की होली खेली जिसके लिए विशेष कर फूल जयपुर, दिल्ली, बंगलौर और मथुरा से मंगवाए गए थे ।

गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष श्री अमितासना दास ने कहा कि चैतन्य महाप्रभु राधा कृष्ण का स्वर्णिम रूप हैं, उन्होंने पूरे विश्व में हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत करके पूरे विश्व को भक्ति और शांति के सूत्र में पिरोया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button