विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
जयपुरहैल्थ

ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल 2026 : ‘MyDenta’ रहा हजारों चेहरों पर आकर्षण का केंद्र 

ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल 2026 : ‘MyDenta’ रहा हजारों चेहरों पर आकर्षण का केंद्र 

फोटो परिचय (बाएं से दाएं):

डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. ऋषिका सिंह, डॉ. धनभाग भाटी एवं डॉ. जय सिंह भाटी कार्यक्रम के दौरान टीम का उत्साहवर्धन करते हुए।

जयपुर। गुलाबी नगरी के प्रतिष्ठित बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित ‘ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वास्थ्य और खुशहाली को समर्पित इस महाकुंभ में ‘MyDenta – Your Family Dentist’ ने बतौर मेडिकल पार्टनर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दो दिवसीय आयोजन में जयपुर के हजारों नागरिकों ने शिरकत की, जहाँ MyDenta के स्टॉल पर सुबह से शाम तक लोगों का उत्साह देखने को मिला।

विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क परामर्श

MyDenta की टीम ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए मेले में आए आगंतुकों के लिए निशुल्क डेंटल चेकअप और ओरल हेल्थ काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया। आधुनिक मशीनों के माध्यम से लोगों के दांतों की जांच की गई और उन्हें ‘एडवांस डेंटल अवेयरनेस’ के तहत मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। संस्थान के विशेषज्ञों ने बताया कि दांतों की सेहत का सीधा संबंध हमारे संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य से है।

हर मुस्कान को सुंदर बनाने का संकल्प

MyDenta के प्रतिनिधियों ने साझा किया कि उनका प्राथमिक उद्देश्य हर व्यक्ति की मुस्कान को स्वस्थ, सुंदर और आत्मविश्वासी बनाना है। फेस्टिवल के दौरान न केवल वयस्कों, बल्कि बच्चों में भी डेंटल हाइजीन को लेकर जागरूकता देखी गई। आयोजन में जयपुर के विभिन्न अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों ने भाग लिया, जिसमें MyDenta अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के चलते विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

सम्पर्क सूत्र डॉ 75689 02259

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button