नवजीवन हॉस्पिटल बना कानोता का स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत केंद्र — निदेशक डॉ. शिवानी मीणा का मिशन “हर मरीज को बेहतर इलाज”

नवजीवन हॉस्पिटल बना कानोता का स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत केंद्र — निदेशक डॉ. शिवानी मीणा का मिशन “हर मरीज को बेहतर इलाज”
कानोता, जयपुर। पूर्वी जयपुर के निवासियों के लिए एक सशक्त और भरोसेमंद विकल्प के रूप में नवजीवन हॉस्पिटल, कानोता स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। 100 बिस्तरों वाले इस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. शिवानी मीणा ने जानकारी दी कि यहां जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynae), ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, पीडियाट्रिक (बाल रोग), और ईएनटी (कान, नाक, गला) जैसे विभागों की सेवाएं उपलब्ध हैं।
डॉ. शिवानी ने बताया कि नवजीवन हॉस्पिटल में प्रत्येक माह लगभग 200 सर्जरी की जाती हैं, जिनमें पित्त की थैली और अपेंडिक्स जैसी सर्जरी दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक तकनीक) द्वारा की जाती है। महिलाओं के जटिल प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न करने की सुविधा भी यहां मौजूद है। इसके साथ ही, अस्पताल में चार बेड का एनआईसीयू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) और पंद्रह बेड का आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) है, जो गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
नवजीवन हॉस्पिटल में सरकारी योजनाओं के अंतर्गत निशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है।
*अपील*
डॉ शिवानी मीणा ने कहा कि तंबाकू सेवन हमारे समाज के लिए अभिशाप है ग्रामीण प्रवेश में यहां परंपरा के रूप में तंबाकू का सेवन किया जाता है दोस्तों को मेहमानों को आगंतुकों को हुक्का और तंबाकू उनके स्वागत के लिए ऑफर किया जाता है। स्वागत की परंपरा पर रोक लगाने के लिए समाज को आगे आना होगा।
डॉ. शिवानी मीणा, जो जोधपुर से एमबीबीएस और एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर से एमडी (पैथोलॉजी) हैं, ने कहा कि —
“किसी भी बीमारी के सही इलाज के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम है — सटीक डायग्नोसिस। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां तो डायग्नोसिस के बिना पकड़ी ही नहीं जा सकतीं। आम बीमारियों को भी सही तरीके से पहचानने और समय रहते रोकने के लिए डायग्नोसिस की भूमिका अहम होती है।”
उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या की अनदेखी न करें और समय पर जांच करवाएं, जिससे भविष्य की बड़ी बीमारी को रोका जा सके।
नवजीवन हॉस्पिटल न केवल आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है, बल्कि सेवा भावना और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ स्थानीय निवासियों के लिए एक संजीवनी के रूप में कार्य कर रहा है।
संपर्क सूत्र डॉ शिवानी मीणा मो +917597689773



