विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 40 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 40 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

बांसखो (जयपुर)। श्री सावलिया मेडिकल बांसखो की ओर से राहुल कुमार मीणा द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस मानव सेवा के कार्य में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 40 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा और जमवारामगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी शंकर लाल मीणा उपस्थित रहे। उनके साथ बंटी गौ सेवा समिति से जितेंद्र मीणा, लक्ष्मण जी गुर्जर, रामधन (नेता जी), गोपाल पटेल और छोटू जी कंडक्टर बढ़ियाली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल की सराहना की।

आयोजक राहुल मीणा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “रक्तदान किसी भी पीड़ित व्यक्ति की जीवन रक्षा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है। मानव शरीर स्वयं रक्त का निर्माण करता है, इसे किसी कारखाने में नहीं बनाया जा सकता। रक्तदान करने से शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता, क्योंकि शरीर में रक्त निर्माण की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है।”

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

संपर्क सूत्र: राहुल मीणा (मो. +91 9116565189)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button