विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर सामूहिक गोठ का आयोजन, वरिष्ठ जनों का हुआ सम्मान

रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर सामूहिक गोठ का आयोजन : वरिष्ठ जनों का हुआ सम्मान

जयपुर। श्री लोधा लोधी समाज, जयपुर द्वारा रविवार को अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आगरा रोड, बगराना स्थित समाज की छात्रावास भूमि पर भव्य ‘सामूहिक गोठ’ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रानी अवंती बाई के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को याद करते हुए समाज में सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देना था।

वरिष्ठ जनों का आभार : समाज के बुजुर्गों को अमूल्य धरोहर बताते हुए उनका भावभीना सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन और अनुभव से ही आने वाली पीढ़ी को सही दिशा मिलती है।

सामाजिक संकल्प : समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता को मजबूत करने, शिक्षा के प्रसार, युवाओं को समाजहित से जोड़ने और कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया।

सामूहिक भोज : कार्यक्रम के अंत में सभी समाज बंधुओं ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की, जिससे आपसी सौहार्द और एकजुटता का संदेश गया।

श्री लोधा लोधी समाज, जयपुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पधारे हुए अतिथियों, सेवाभावी युवाओं और माताओं-बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button