विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान ने झुंझुनू में मिसाइल मैन एपीजे कलाम की 93वीं जन्म जयंती मनाई

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान ने झुंझुनू में मिसाइल मैन एपीजे कलाम की 93वीं जन्म जयंती मनाई

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान ने राजघराना रिसोर्ट्स, झुंझुनू में एपीजे कलाम की 93वीं जन्म जयंती पर एक समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि जमाल सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा ने कलाम को राष्ट्रपति बनाकर वैज्ञानिक का सम्मान किया, जबकि कांग्रेस ने उनके दूसरी बार राष्ट्रपति बनने में रोड़े अटकाए।

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने युवाओं से कलाम से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कलाम जयंती को सरकारी पर्व बनाए जाने की मांग की।

समारोह में 21 प्रतिभाओं और 51 वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, सैनिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन प्रेम सिंह बाजोर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button