विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
trade

आरंभ – सोने सी महक रिश्तों की” और आभूषण प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

फैशन शो और आभूषण प्रदर्शन पोस्टर लॉन्च

27 सितम्बर 2024 जयपुर

“आरंभ – सोने सी महक रिश्तों की”

और

आभूषण प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

जयश्री ज्वैलर्स गर्व के साथ आगामी फैशन शो और आभूषण प्रदर्शनी का घोषणा कर रहा है, जो 29 सितम्बर 2024 को केसरी बाग़ बैंक्वेट, वैशाली नगर, जयपुर में रमणी द्वारा आयोजित होगा। इस विशेष अवसर के लिए आज पोस्टर का भव्य लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनर, मॉडल्स और ज्वेलरी डिज़ाइनर्स शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

• फैशन शो: देश के अग्रणी डिजाइनर अपने नवीनतम कलेक्शन को रैंप पर प्रस्तुत करेंगे।

• आभूषण प्रदर्शनी: पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिज़ाइन तक, बेशकीमती आभूषणों की भव्य प्रस्तुति।

• प्रतिभाशाली मॉडल्स: ग्लैमर और एलीगेंस से भरपूर रैंप वॉक।

• विशेष अतिथि: फैशन और ज्वेलरी इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित हस्तियां।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य फैशन और आभूषण कला को एक मंच पर लाना है, जिससे दर्शकों को बेहतरीन कारीगरी और डिजाइनर कला का अनुभव हो सके। यह आयोजन पारंपरिक विरासत और आधुनिकता का संगम होगा, जो फैशन और आभूषण प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा।

जयश्री ज्वेलर्स इस कार्यक्रम में विशेष आभूषण कलेक्शन की प्रस्तुति के साथ, आगामी फैशन ट्रेंड्स और आभूषणों की नवीनतम श्रृंखला का प्रदर्शन करेगा।

मुख्य अतिथियों द्वारा पोस्टर का अनावरण:

आज इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय पंकज ओझा जी उपायुक्त खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और डॉ जी एल शर्मा जी सीनियर आर ए एस ,सेलिब्रिटी रिनी चन्द्रा व हनी ट्रूपर, यश जैन, एडवोकेट राशिका राठौड़, सम्राट राठौड़, हरीश तेहल्यानी ने इस कार्यक्रम के पोस्टर का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “यह शो फैशन और आभूषण प्रेमियों के लिए एक अद्भुत अवसर होगा। हम इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

जयश्री ज्वैलर्स इस कार्यक्रम के माध्यम से कला, संस्कृति और फैशन के नए आयाम प्रस्तुत करने के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button