विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फिजियोथैरेपिस्ट होंगे सम्मानित

इवन फिजियो आइकन अवार्ड -2023

फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फिजियोथैरेपिस्ट होंगे सम्मानित

जयपुर । सेहत साथी फाउंडेशन की ओर से 16 दिसम्बर को जयपुर में इवन फिजियो आइकन अवार्ड 2023 का आयोजन किया जाएगा। इवेंट के आयोजक डॉ. अविनाश सैनी ने बताया कि इवेंट का पावर्ड बाय वन रियलिटी है। यह आयोजन आज 16 दिसम्बर को होटल क्लाकर्स आमेर में आयोजित हो रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि हाल ही नव निर्वाचित हवामहल विधायक बाल मुकुंदाचार्य महाराज होंग और विशिष्ट अतिथियों में डॉ मनप्रीत तनेजा बॉलीवुड एक्टर है, डॉ जी एल शर्मा वरिष्ठ आर ए ऑफिसर है और डॉ सुनीता शर्मा आर यू एच एस की डीन है। अवार्ड समारोह में राजस्थान के विभिन्न शहरों से फिजियो थैरेपिस्ट उपस्थित होंगे और देशभर से करीब 100 से ज्यादा फिजियो थैरेपिस्ट और जयपुर के जाने माने 20 डॉक्टर्स मौजूद रहेंगे। डॉ. अविनाश सैनी ने बताया कि यह अवार्ड शो का तीसरा सीजन है। मंच संचालन सेहत साथी फाउंडेशन की सचिव नेहा सैनी करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button