विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित

अनुकंपा प्लेटिना टेरेस और अनुकंपा स्काई लाउंज परिसर में हुआ आयोजन

नवरात्र स्थापना के दिन श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित
15 अक्टूबर को अनुकंपा प्लेटिना टेरेस और अनुकंपा स्काई लाउंज परिसर में हुआ आयोजन

जयपुर।

श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा करते संत

नवरात्र स्थापना के दिन अनुकम्पा प्लेटिना टेरेस और अनुकम्पा स्काई लाउंजेस में नवनिर्मित मन्दिर में जन-जन के आराध्य “श्रीराम दरबार” की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, पूज्य गलतापीठाधीश्वर श्री स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज के सानिध्य में द्वारा दिनांक 15.10.2023 रविवार को की गई

सैंकड़ों की संख्या में कलश यात्रा में भाग लेती महिलाएं

पूजन के दौरान कलश शोभा यात्रा भी आयोजित की गई जो कि क्लब के सम्मुख फाउन्टेन से प्रारम्भ होकर मन्दिर परिसर तक प्रातः 10:00 से 10:30 बजे तक आयोजित हुई ।
इसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया ।
अग्नि मंथन मंडल स्थापना एवं मूर्तियों का प्रातः महा स्नान  के पश्चात मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रृंगार आरती आयोजित की गई ।

बिल्डर गोपाल गुप्ता और प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सभी भक्तो के लिए प्रसादी का भी आयोजन किया गया ।

पूज्य गलतापीठाधीश्वर श्री स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज  से आशीर्वाद लेते बिल्डर गोपाल गुप्ता अनुकंपा ग्रुप के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर
पूज्य गलतापीठाधीश्वर श्री स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज के साथ एडवोकेट ललित शर्मा

श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बिल्डर गोपाल गुप्ता , प्रशान्त गुप्ता ,एडवोकेट राजेश कर्नल और ललित शर्मा, हाईकोर्ट स्टॉफ एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ऋतुराज शर्मा समेत अनुकंपा स्काई लाउंजेस परिसर से जुड़े सैकड़ों परिवारों ने लिया भाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button