विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
राजनीति

थमा पड़ा है आदर्श नगर का विकास अपार संभावनाएं हैं यहां विकास की : योगेंद्र सिंह तंवर

advocate yogendra singh tanwar

थमा पड़ा है आदर्श नगर का विकास अपार संभावनाएं हैं यहां विकास की : योगेंद्र सिंह तंवर

आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय जन सेवक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह तंवर ने आदर्श नगर निवासियों से जागने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि अपनी आंखों पर बंधी काली पट्टी को हटाओ।
हमें आदर्श नगर क्षेत्र के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
उन्होंने यहां की समस्याओं और विकास की जरूरत पर प्रकाश डाला।
आदर्श नगर क्षेत्र को एक दूरदर्शी जागरूक प्रतिनिधित्व चाहिए जो आदर्श नगर की खोई हुई पहचान को वापिस कायम कर सके और उसमें विकास की संभावनाओं को तलाश सके।
उन्होंने कहा कि आदर्श नगर क्षेत्र अन्य क्षेत्रों के मुकाबले पिछड़ता जा रहा है उदाहरण के तौर पर आज देखिए विद्याधर नगर वैशाली नगर मालवीय नगर जगतपुरा का कितना विकास हो रहा है उसके अपेक्षाकृत आदर्श नगर में कोई विकास नहीं हुआ।
यहां इतने पर्यटन स्थल है इसके बारे में वर्तमान सरकार ने कुछ नहीं सोचा।

माननीय भैरो सिंह शेखावत जी के साथ योगेंद्र  सिंह तंवर पुराने समय की याद ताजा करते हुए।

गलता तीर्थ स्थल जो कि अपने आप में अनूठा प्राचीन स्थल है।
चूलगिरी घाट के बालाजी बंगाली बाबा का मंदिर सिसोदिया गार्डन विद्याधर नगर विद्याधर जी का बाग छतरियां घाट की गुणी।
यह सब प्राचीन ऐतिहासिक स्थल हैं यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।
एक विशेष आकर्षण जो आदर्श नगर क्षेत्र के साथ जुड़ा हुआ है। दिल्ली से और आगरा से आने वाले पर्यटक जयपुर शहर में प्रवेश करना है तो मुख्यतः आदर्श नगर क्षेत्र से ही प्रवेश होता है। यहां के प्रवेश मार्ग की हालत दयनीय है। हम इसे अंतराष्ट्रीय स्तर का प्रवेश द्वार बनाएंगे।
क्षेत्र के हाल बेहाल है। दुर्दशा हो रही है। प्रवेश द्वारों के आसपास भयंकर गंदगी व्याप्त है कोई हरियाली नही है। कहीं से भी पिंकसिटी में प्रवेश का अहसास नही होता।
इसी प्रकार आदर्श नगर क्षेत्र में गोविंद मार्ग इतना व्यस्त हो गया है कि पर्यटकों का जाम फसनां और यहां के स्थानीय निवासियों को अपने घरों में जाना परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
आदर्श नगर क्षेत्र का दशहरा देखने लायक बनता था और जयपुर में ही नहीं बल्कि राजस्थान भर में प्रसिद्ध था यह भी अपना स्वरूप खोता जा रहा है।
एजुकेशन के मामले में भी आदर्श नगर में ज्यादा कुछ नहीं है एक प्रसिद्ध माहेश्वरी पब्लिक स्कूल है और अग्रवाल कॉलेज और सतसाई कॉलेज है जिसका भी कोई ज्यादा नाम नहीं है। यहां एजुकेशन के क्षेत्र में काम करने की जरूरत है।
समस्याओं की तरफ नजर डालें तो यहां की जवाहर नगर कच्ची बस्ती अत्यंत पिछड़ी हुई है जिस ढंग से वहां पर लोग रहते हैं उनकी हालत अत्यंत दयनीय है बारिश में तो उनका जीवन यापन दुखदाई हो जाता है।
इस क्षेत्र में रोजमर्रा की लेबर के लिए छत का आशियाना इसी जवाहर नगर कच्ची बस्ती में मिलता है। इस जवाहर नगर कच्ची बस्ती में हमारी रोज की जरूरत की कार्य करने वाली लेबर रहती है और हजारों लोगों को रोजगार मिला हुआ है इस तरफ़ विकास के लिए सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
यहां के क्षेत्र में हटवाड़ा भी लगता है जिसे भी संयोजित करने की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
इस क्षेत्र में निरंतर ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है जिस पर भी सरकार कोई भी ध्यान नहीं दे रही है।
योगेंद्र सिंह तंवर ने यहां के मुस्लिम समुदाय के वासिंदो को भी आवाहन किया कि वे भी जागरूकों होवे इस क्षेत्र के विकास के लिए दूरदर्शी प्रतिनिधि को चुने इस क्षेत्र के विकास में ही आपका हमारा विकास है और आपको सुकून भरा जीवन यापन मिलता है।

संपर्क सूत्र योगेंद्र सिंह तंवर +919414056677

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Articles

Back to top button