विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्थाशासन प्रशासन

जवाहर नगर प्रधान डाकघर से हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया!

हमारे देश की आजादी का उत्सव मनाया जाने वाला दिन 15 अगस्त है इस दिन आजादी का मौसम मनाया जाता है और हर हिंदुस्तानी के मन में ए मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी जैसे गीत मन में जोश से भरे होते हैं इसी भावना को और मजबूत करने के लिए भारतीय डाक विभाग ने बीड़ा उठाया है इसी क्रम में माननीय प्रवर अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार जवाहर नगर प्रधान डाकघर से हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया!

प्रभात रैली सुबह 07 बजे जवाहर नगर प्रधान डाकघर से शुरू होकर जवाहर नगर कच्ची बस्ती होते हुये, ट्रांसपोर्ट नगर सर्किल, गोविन्द मार्ग, पिंक स्क्वायर के सामने से, बर्फखाना होते हुये मामा की होटल से गुजर कर पुनः जवाहर नगर डाकघर पहुंची!
प्रभात फेरी में सहायक अधीक्षक डाकघर जयपुर पूर्व उपमण्डल, श्री बाबू लाल वर्मा जी PRI P ओमप्रकाश डाबी जी, गिरीश जी पोस्टमास्टर जवाहर नगर मय स्टाफ व जवाहर नगर के आसपास के डाकघरो के कर्मचारियों ने भाग लिया!
प्रभात फेरी में सभी कर्मचारी पुरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और सभी कर्मचारी देशभक्ति गानों पर झूमते हुये दिखाये दिये!
रैली के दौरान जिन जिन मार्गो से रैली गुजरी वहाँ पर आम नागरिकों का जोश भी देखने लायक था, आम नागरिक में भी तिरंगे और कर्मचारियों के साथ सेल्फी लेने की उत्सुकता देखी गयी!
माननीय प्रवर अधीक्षक महोदया के मार्गदर्शन और सभी साथियो के सहयोग से प्रभात फेरी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
जय हिंन्द जय भारत ??????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button