विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
राजस्थान

सीएम पहुंचे जेके लोन अस्पताल, कैंसर पीड़ित 5 वर्षीय बच्चे से मिलने।

हमारे सी एम है मिलनसार हमदर्द

*सीएम पहुंचे जेके लोन अस्पताल, कैंसर पीड़ित 5 वर्षीय बच्चे से मिलने।*
5 साल के छोटे से बच्चे ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा।
पत्र में बच्चे ने लिखा कि मुख्यमंत्री जी मैं दिव्यांशु मेरी उम्र 5 साल है मैं ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित हूं जेके लोन अस्पताल में मौत से लड़ाई लड़ रहा हूं मेरी इच्छा है कि मेरे 18 जून जन्मदिन वाले दिन आपके साथ मनाऊं। मैं मेरी नन्ही पलकों से आपका इंतजार करूंगा।
बच्चे के पिता राजेंद्र ने बताया कि उनके बच्चे दिव्यांशु को कैंसर हो गया था खंडेला तहसील के रानीपुरा गांव निवासी एक राहत शिविर में मुख्यमंत्री के आगमन पर दिव्यांशु का पत्र मुख्यमंत्री जी को सौंपा।
दिव्यांशु का पत्र पढ़ने के बाद भावुक मुख्यमंत्री जेके लोन अस्पताल पहुंचे वहां आईसीयू में बच्चे की कुशलक्षेम पूछी और उसके पिता राजेंद्र को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button