विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

PRCI जयपुर चैप्टर की बैठक संपन्न – एक माह में 51 सदस्य, इंटरनेशनल विस्तार पर चर्चा

PRCI जयपुर चैप्टर की बैठक संपन्न – एक माह में 51 सदस्य, इंटरनेशनल विस्तार पर चर्चा

जयपुर। पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (PRCI) जयपुर चैप्टर की आज आयोजित बैठक कांस्टीट्यूशन क्लब में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर चैप्टर के गठन के एक माह पूर्ण होने पर सभी सदस्यों ने अब तक की उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

बैठक की *अध्यक्षता चेयरमैन श्री सोमेंद्र हर्ष* ने की, जबकि *संचालन सेक्रेटरी श्री सनी कुलश्रेष्ठ* द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से *जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. राहुल बाबू कोडाली, डॉ. संजीव भानावत, फाल्गुनी शर्मा, काशवी जैन, डॉ. अपर्णा दीक्षित, शिवानी गुप्ता, नीरज जोहर, लोकेश ठाड़ा, अनुराग शर्मा, बलराम मिश्रा, कमलकांत शर्मा, सीए पंकज वाधवानी, सुलभ शुक्ला, आशीष उदावत, सुरेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, डॉ. एन.डी. माथुर* एवं *मिशा शर्मा* सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

विषय विशेषज्ञों के अनुभव हुए साझा

बैठक की शुरुआत सभी सदस्यों के परिचय से हुई, जिसमें पीआर, मार्केटिंग कम्युनिकेशन, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, डिजिटल एवं सोशल मीडिया तथा एआई जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।

इस दौरान बताया गया कि PRCI जयपुर चैप्टर ने मात्र एक माह में *51 सदस्यों का मजबूत नेटवर्क* तैयार कर लिया है। सभी सदस्यों ने इस उपलब्धि को टीमवर्क और सक्रिय भागीदारी का परिणाम बताते हुए खुशी व्यक्त की।

बैठक में *PRCI को इंटरनेशनल स्तर तक ले जाने* के लिए विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा विभिन्न जिम्मेदारियां भी ग्रहण कीं। साथ ही *गवर्नमेंट, पीएसयू, एमएनसी एवं कॉर्पोरेट सेक्टर* के विशेषज्ञों को जोड़कर नेटवर्क को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

मल्टी-इवेंट कैलेंडर

, आगामी एक वर्ष के लिए *मल्टी-इवेंट कैलेंडर* तैयार करने का निर्णय लिया गया, जिसमें *अवार्ड प्रोग्राम, वर्कशॉप्स, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, एडिटर एवं ऑथर इवेंट्स तथा स्किल एक्सचेंज प्रोग्राम्स* आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सदस्यों को अपने ब्रांड, कंपनी और व्यक्तिगत प्रोफाइल को प्रमोट करने के अवसर मिलेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button