विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

अग्रसेन शिक्षण समिति के चुनाव संपन्न : ओ.पी. गुप्ता पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

अग्रसेन शिक्षण समिति के चुनाव संपन्न : ओ.पी. गुप्ता पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

जयपुर। अग्रसेन शिक्षण समिति, जयपुर के त्रि-वार्षिक चुनाव हाल ही में निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी कांता गुप्ता और संयोजक महेंद्र बैराठी के अनुसार, संस्था की नई कार्यकारिणी के सभी 35 पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया है।

इस निर्वाचन में एडवोकेट ओ.पी. गुप्ता को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य मुख्य पदों पर एडवोकेट जी.डी. बंसल कार्यकारी अध्यक्ष, मुरारी लाल अग्रवाल व विष्णु भगवान अग्रवाल मुख्य संरक्षक, स्वतंत्र कुमार मित्तल सचिव और विनोद कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। समिति के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन कर एकता का संदेश दिया गया है।

मुख्य नियुक्तियाँ एक नज़र में :

अध्यक्ष : एडवोकेट ओ.पी. गुप्ता (द्वितीय कार्यकाल)

कार्यकारी अध्यक्ष : एडवोकेट जी.डी. बंसल

मुख्य संरक्षक : मुरारी लाल अग्रवाल एवं विष्णु भगवान अग्रवाल

सचिव : स्वतंत्र कुमार मित्तल

कोषाध्यक्ष : विनोद कुमार गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button