विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

वेल्थ एंड वेलनेस कॉन्क्लेव 2025 : स्वास्थ्य और वित्तीय सशक्तिकरण पर जोर

वेल्थ एंड वेलनेस कॉन्क्लेव 2025 : स्वास्थ्य और वित्तीय सशक्तिकरण पर जोर

ललित शर्मा, जयपुर।

नव्यान फाउंडेशन, नोवा टेरा फेडरेशन एवं सी.के. बिड़ला हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वी2 पैराडाइस रिसोर्ट, जयपुर में “वेल्थ एंड वेलनेस कॉन्क्लेव 2025” का भव्य आयोजन हुआ।

कॉन्क्लेव का विषय “Balance Your Body, Grow Your Bank” रहा, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता और वित्तीय साक्षरता पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथियाँ श्रीमती श्रीलेखा शर्मा (संयुक्त आयुक्त, राज्य कर, जयपुर) एवं श्रीमती मोना शर्मा (निदेशक, वसुधा एनजीओ एवं सह-अध्यक्ष ASSOCHAM विमेन विंग) रहीं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती श्वेता महेश्वरी (COO, SLA Finserv), श्रीमती नीलिमा सोनी (JKJ), श्रीमती नेहा अग्रवाल, डायटीशियन लेखा रानी (VLCC), श्री ललित शर्मा, श्रीमती रेनू वशिष्ठ, गुरुजी श्री निर्मलानंद महाराज, डॉ. अर्चना पुरोहित (डेंटल सर्जन), श्रीमती पूनम धवन एवं श्री अनिल धवन मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विषयक सत्रों में डॉ. लोकेश शर्मा (एडिशनल डायरेक्टर, यूरोलॉजी एंड रीनल ट्रांसप्लांट) एवं डॉ. संजीव सिंह (सीनियर कंसल्टेंट, न्यूरोसर्जरी) ने मानसिक संतुलन, जीवनशैली एवं स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। अपने व्याख्यान में डॉ लोकेश शर्मा ने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए पानी पीने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए और डॉ संजीव सिंह ने कहा कि हमें कमर दर्द से बचने के लिए एक स्थिर मुद्रा में घंटों कार्य नहीं करना चाहिए और सही पोस्चर में ही कार्य करना चाहिए।

वहीं, Financial Literacy Workshop में वित्तीय विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को निवेश, वित्तीय योजना और आर्थिक स्थिरता के प्रति जागरूक किया।

नव्यान फाउंडेशन की संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती ममता शर्मा और नोवा टेरा फेडरेशन की डायरेक्टर श्रीमती मयूरी जोशी ने कहा कि इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण दोनों के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और गिफ्ट हैम्पर्स प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button