सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण से शिशु रोगों की समय रहते पहचान संभव — राजस्थान अस्पताल में अनूठी कार्यशाला

सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण से शिशु रोगों की समय रहते पहचान संभव — राजस्थान अस्पताल में अनूठी कार्यशाला
जयपुर, 23 सितम्बर 2025।

राजस्थान अस्पताल में एक अनूठी एवं अत्यंत उपयोगी ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञों ने भ्रूण संबंधी बीमारियों की पहचान एवं निदान हेतु आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण प्रदान किया।
इस कार्यशाला का मुख्य आकर्षण रहा आधुनिक सिम्युलेटर पर व्यावहारिक अभ्यास, जिसके माध्यम से चिकित्सकों को भ्रूण में विभिन्न शिशु रोगों की जांच और पहचान की तकनीक सिखाई गई।
कार्यक्रम का संचालन राजस्थान अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के डॉ. मेजर अपार माथुर के निर्देशन में हुआ। नेशनल एसोसिएशन ऑफ रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ ऑफ इंडिया (NARCHI) की आयोजन अध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. वीणा आचार्य की प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
इस प्रशिक्षण में 40 से अधिक चिकित्सकों ने प्रत्यक्ष भागीदारी की। विशेषज्ञों ने बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के कठोर प्रावधानों के कारण वास्तविक अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन पर प्रशिक्षण देना कठिन हो गया है, ऐसे में सिम्युलेटर आधारित यह प्रशिक्षण चिकित्सकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से –
भ्रूण अवस्था में ही शिशु रोगों की पहचान संभव होगी,
समय रहते सही निदान और उपचार किया जा सकेगा,
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।
उपस्थित चिकित्सकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन चिकित्सा जगत में नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं।
प्रस्तुति : डॉ. दिनेश माथुर – 9829061176



