विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
जयपुरहैल्थ

सनी देओल ने मानसरोवर में की फिल्म की शूटिंग, प्रियंका हार्ट हॉस्पिटल बना लोकेशन

सनी देओल ने मानसरोवर में की फिल्म की शूटिंग, प्रियंका हार्ट हॉस्पिटल बना लोकेशन

जयपुर।

गुलाबी नगर इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की मौजूदगी से चर्चा में है। शनिवार को उन्होंने मानसरोवर स्थित प्रियंका हार्ट हॉस्पिटल में अपनी आने वाली फिल्म सूर्या का एक अहम सीन शूट किया। शूटिंग की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में फैंस हॉस्पिटल के बाहर अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए पहुंच गए।

शूटिंग के दौरान सनी देओल ने हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जी.एल. शर्मा सहित कई डॉक्टर्स से मुलाकात की। अस्पताल को फिल्म की लोकेशन के रूप में इसलिए चुना गया क्योंकि यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ हार्ट केयर की बेहतरीन व्यवस्था उपलब्ध है।

प्रियंका हार्ट हॉस्पिटल अपने ‘गोल्डन ऑवर’ की सेवाओं के लिए विशेष पहचान रखता है। गोल्डन ऑवर को जीवन बचाने का सबसे कीमती समय माना जाता है। डॉ. जी.एल. शर्मा ने बताया कि “हमारी कोशिश रहती है कि हमारे हॉस्पिटल में आने वाला कोई भी मरीज निराश होकर न जाए। समय पर इलाज से हमने कई मरीजों को अकाल मृत्यु से बचाया है।” इस सेवाकार्य में डॉ. शर्मा के साथ डॉ. पीयूष जोशी भी विशेष योगदान दे रहे हैं।

जयपुर के लिए यह गौरव की बात है कि देशभर में मौजूद अनेकों हॉस्पिटल्स में से फिल्म यूनिट ने प्रियंका हार्ट हॉस्पिटल को चुना। यह न केवल शहर की चिकित्सा सेवाओं की श्रेष्ठता का प्रतीक है बल्कि फिल्मी जगत में भी जयपुर का नाम रोशन कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button