विशेष
चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे है न्यू एडवांस
धर्म-समाज-संस्था

मानवता की सेवा में समर्पित अरोड़ा परिवार का प्रेरणादायक प्रयास

विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

मानवता की सेवा में समर्पित अरोड़ा परिवार का प्रेरणादायक प्रयास

विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

जयपुर, 29 जून।

टोंक रोड स्थित महावीर नगर प्रथम की ग्रीनपाम बिल्डिंग में रविवार को एक अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक शिविर का आयोजन किया गया। यह विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर अरोड़ा परिवार की ओर से मानवता के प्रति समर्पण भाव के तहत आयोजित किया गया, जो प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।

शिविर में नि:शुल्क डेंटल चेकअप, नेत्र परीक्षण, ब्लड शुगर और बी.पी. की जांच की गई। साथ ही जनरल फिजिशियन डॉ. देश दीपक अरोड़ा और ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. अतुल माखीजा ने मरीजों को नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया। इस सेवा कार्य में लगभग 100 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसकी जानकारी शिविर के संयोजक प्रवीण अरोड़ा ने दी।

शिविर की व्यवस्थाएं अत्यंत उत्तम, सुव्यवस्थित और सेवाभावी थीं, जिनकी सभी आगंतुकों ने प्रशंसा की। पूरे अरोड़ा परिवार ने तन, मन और धन से सेवा में योगदान दिया, जिससे शिविर न सिर्फ सफल बल्कि अनुकरणीय बना।

ईशान अरोड़ा ने भावुक होकर बताया, “हमें हमारे दादा-दादी से सेवा का संस्कार मिला है, वे हमारे प्रेरणास्त्रोत हैं। हम इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित करते रहेंगे।”

शिविर में एक खास क्षण तब आया जब ‘पार्थ’ नामक एक बालक, जो 18 वर्ष से कम उम्र का था, रक्तदान के लिए पहुंचा। यद्यपि वह रक्तदान नहीं कर सका, लेकिन उसकी सेवा भावना ने सभी को अभिभूत कर दिया। यह एक उदाहरण है कि सेवा की भावना उम्र नहीं देखती, केवल समर्पण मांगती है।

इस प्रकार का आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाता है, बल्कि समाज में निस्वार्थ सेवा, मानवीयता और प्रेरणा का उजियारा भी फैलाता है।

अरोड़ा परिवार का यह प्रयास समाज के लिए एक आदर्श और अनुकरणीय प्रेरणा बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button