हैल्थ
जयपुर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा चिकित्सक दिवस समारोह 1 जुलाई को

जयपुर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा चिकित्सक दिवस समारोह 1 जुलाई को
जयपुर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दि 01 जुलाई 2025 को डॉक्टर डे (चिकित्सक दिवस समारोह) का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा करने वाले पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं महान चिकित्सक डा बी सी राय के जन्म और निर्वाण दिवस पर उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर, उनके पद चिन्हों पर चलने वाले चिकित्सकों को सम्मान देना है ।
जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ जगदीश मोदी ने बताया कि डॉक्टर डे (चिकित्सक दिवस समारोह) के कार्यक्रम मे
मुख्य अतिथि : राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी शर्मा ।
विशिष्ट अतिथि : चिकित्सा,स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खीवसर।
विशेष आमंत्रित अतिथि : सवाई मान सिंह मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ दीपक माहेश्वरी।
जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ अनुराग तोमर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख चिकित्सा शिक्षाविद सहित सेंकड़ों गण मान्य चिकित्सक गण शिरकत करेंगे
जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी डॉ संजीव गुप्ता ने जानकारी दी कि सवाई मान सिंह मेडिकल कालेज परिसर स्थित एकेडमिक सभागार मे साय 7.30 बजे से चिकित्सक दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा
जेएमए के अध्यक्ष डॉ जगदीश मोदी ने बताया कि डॉक्टर डे के अवसर पर चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट, उल्लेखनीय सेवा करने वाले चिकित्सकों का मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खीवसर द्वारा अवार्ड प्रदान कर सम्मान किया जाएगा।
दिनांक: 01 जुलाई 2025 समय: शाम 7.30
स्थान: एकेडमिक सभागार, सवाई मान सिंह मेडिकल कालेज जयपुर।
डा संजीव गुप्ता मीडिया प्रभारी 9602760909



